दुमका-बेरमो की जनता ने कहा उन्हें हेमन्त पसन्द हैं, भाजपा को किया दूर से प्रणाम, सत्तारुढ़ दल की बल्ले-बल्ले
झारखण्ड में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में जिस प्रकार सत्तारुढ़ दल ने सफलता पाई है, उससे साफ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आगे या पीछे भाजपा में कोई ऐसा नेता नहीं, जो वर्तमान में हेमन्त सरकार को चुनौती दे दें। विद्रोही24.कॉम ने पूर्व में ही इस बात की संभावना जाहिर कर दी थी कि जिस प्रकार से भाजपा नेताओं का समूह विलो द बेल्ट झामुमो नेताओं पर प्रहार कर रहा हैं, वो साफ बता रहा है कि आखिर इस राज्य में कौन मजबूत है, सत्तारुढ़ दल या विपक्ष।
Read More