15 पार भी नहीं कर पायेगी भाजपा, जमशेदपुर पूर्वी से CM रघुवर दास की होगी बुरी हार – कैलाश  

राजद लोकतांत्रिक के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश यादव ने जमशेदपुर जाने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा झारखण्ड विधानसभा चुनाव में  राज्य के भ्रष्ट बोरो प्लेयर के साथ मैदान में मैच खेल रही है, इनके पास पांच वर्ष शासन करने के बाद भाजपा का संगठन बिल्कुल हाशिये पर है,भाजपा नेतृत्व को राज्य के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भरोसा ही नही रहा।

यादव ने कहा कि भाजपा झारखण्ड मे 65 पार का नारा देकर फिर से राज्य की जनता के साथ जुमलेबाजी कर भद्दा मजाक उड़ा रही है, घर घर रघुवर और 65 पार का नारा को जनता ने साफ तौर पर नकार दिया है, राज्य की जनता अपने मताधिकार से इनकी फर्जीवाड़े वादे का विरोधकर जमकर हिसाब लगा रही है।

राजद लोकतांत्रिक का मानना है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय से जमशेदपुर पूर्वी से बुरी तरह हार रहे हैं, रघुवर के अहंकार के कारण भाजपा प्रथम चरण के चुनाव में दो तिहाई सीट से करारी हार की ओर अग्रसर है। आगे सभी चरणों के चुनाव में भी यही स्थिति होगी। भाजपा 65 पार नही बल्कि 15 पार भी नही कर पायेगी।

ज्ञातव्य है कि राजद लोकतांत्रिक वर्तमान 2019 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा है, बल्कि पार्टी की सामूहिक निर्णयानुसार सभी चरणों मे अनेक स्थानों पर भाजपा को हराने वाले प्रत्याशियों एवं महागठबंधन के पक्ष में मजबूती से प्रचार कर रही हैं, तथा जनता से अपील भी कर रही हैं कि वह इस बार भाजपा को सबक सिखायें और राज्य में ऐसी सरकार लाये जो जनता की हितैषी हो।