सवाल, राज्य के होनहार मुख्यमंत्री से, क्या झारखण्ड के पत्रकार, पत्रकारिता करना छोड़ दें?
भाई, सवाल सीधा राज्य के होनहार मुख्यमंत्री रघुवर दास से ही हैं। वे बताएं, क्या झारखण्ड के पत्रकार, पत्रकारिता करना छोड़ दें? हद हो गई, कभी 15 नवम्बर को स्थापना दिवस के दिन स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा पत्रकारों को पीट दिया जाता है, जब पत्रकार इसके खिलाफ आंदोलन करते है, तो उनकी बातों को अनसुना कर दिया जाता है, कभी पत्रकारों को झूठे केसों में फंसाकर उनके कलम को रोकने का प्रयास किया जाता है
Read More