Author: Krishna Bihari Mishra

अपराध

रांची के रातू थाने के हाजत में नेसार की हुई मौत को भाकपा माले ने हत्या करार दिया

रातू थाना हाजत में नेसार की हुई मौत की घटना की जांच के लिए भाकपा माले और मानवाधिकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने सिमलिया के फुलटोली जाकर कल नेसार के परिजनों से मिला। प्रतिनिधियों ने नेसार की बेवा पत्नी और सास से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। घटना की तहकीकात करने पर पता चला कि रातू थाना हाजत में बंद नेसार के मामले में सारे निर्धारित कायदे कानूनों की अवहेलना कर पुलिसिया ज्यादती की गयी।

Read More
अपनी बात

जदयू को झारखण्ड में बड़ा झटका, ‘तीर’ चुनाव चिह्न प्रतिबंधित, झामुमो के आग्रह को EC ने स्वीकारा

बिहार में भाजपा के साथ मिलकर सत्ता सुख भोग रही जदयू को झारखण्ड में बड़ा झटका लगा है। जदयू अब झारखण्ड में तीर चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ सकता। भारत निर्वाचन आयोग ने जदयू को तीर चुनाव चिह्न पर झारखण्ड में चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया हैं, अब झारखण्ड में जदयू के प्रत्याशी दूसरे चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे।

Read More
अपनी बात

हिन्दुत्व का ढिंढोरा पीटनेवाली भाजपा सरकार के कार्यक्रम में “जन्माष्टमी” के दिन “चिकेन बिरयानी”

यह मत भूलिये कि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। यह भी मत भूलिये कि राज्य व केन्द्र में भाजपा की सरकारें हैं, जिनके लोग बड़े ही घमंड से सदन में जयश्रीराम के नारे लगाते/लगवाते हैं। सीना ठोककर हिन्दुत्व का प्रचार करते हैं। बड़े ही गर्व से बोलते हैं – गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। इनकी मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है और अब यही देखिये क्या कर रहे हैं? सत्ता का स्वाद चखते ही, स्वयं अपनी संस्कृति को मटियामेट करने में लगे हैं।

Read More
राजनीति

नहीं थम रहा झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस का बवाल, अध्यक्ष गुंजन सिंह के खिलाफ आंदोलन जारी

झारखण्ड महिला कांग्रेस से निष्कासित पूर्व प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी ने कल रांची में कहा कि लगातार 15 दिनों से वह और उनके साथ जुड़ी कई महिलाएँ झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह का विरोध कर रही हैं। विरोध का मूल कारण है कमेटी के महिलाओं का मानसिक प्रताड़ना, आर्थिक दोहन के साथ शारीरिक अत्याचार, महिलाओं के साथ बैठक में गाली गलौज करना, चप्पल जूता चलाना हैं, जो आज भी  महिला कांग्रेस की बैठक में बदस्तूर जारी है।

Read More
राजनीति

अगर देश गलत हाथों में हैं तो उसे सही हाथों में लाने के लिए धर्मगुरुओं को विशेष प्रयास करने चाहिए

बिना किसी का परवाह किये, उन सभी को वो सही काम करना चाहिए, जिन्हें लगता है कि देश गलत हाथों में हैं, क्योंकि देश किसी भी व्यक्ति, दल या संगठन का बपौती नहीं, बल्कि यह सभी का हैं, और उन्हें दिल से इस काम में लग जाना चाहिए। नहीं तो, आनेवाले समय में अपने उपर लगनेवाले कलंकों को भी माथे पर उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए, जब लोग यह कहें कि जब आपको आभास था कि एक समय देश गलत हाथों में हैं, तो आपने उसके लिए क्या किया?

Read More
अपराध

ये है झारखण्ड/धनबाद पुलिस का असली चाल-चरित्र, जिसके खौफ मात्र से छात्रा आत्महत्या कर लेती है

झारखण्ड में खासकर पुलिस पदाधिकारियों/कर्मचारियों के लिए समस्त कष्टों को हर लेनेवाला एक धनबाद शहर है, जहां पदस्थापना हो जाने से पुलिस पदाधिकारियों की सारी मनोकामनाएं स्वतः पूर्ण हो जाती है, इसलिए झारखण्ड में जिस भी किसी पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति होती हैं, उसकी एक महत्वाकांक्षा होती है कि उसे एक बार के लिए धनबाद भेज दिया जाय, ताकि उसके समस्त मनोकामनाएं बिना हाथ-पांव घुमाए ही पूरी हो जाये।

Read More
अपनी बात

“तुम मुझे केवल विज्ञापन की चाट चटाते रहो, मैं तुम्हें अपना महबूब मान लूंगा” – रांची के अखबार

तुम मुझे केवल विज्ञापन की चाट चटाते रहो, मैं तुम्हें अपना महबूब मान लूंगा, तुम्हें सत्ता में लाने के लिए वो हर प्रयास करुंगा, जैसे एक पति की लंबी जीवन के लिए, एक पत्नी तीज व्रत रखती है।” “ओ मेरे महबूब, याद रखोगे न, केवल विज्ञापन की ही तो बात हैं, देखो न मैं तो तुम्हारे लिए अपना संपादकीय पेज तक को आपके कदमों में रख दिया,और क्या करुं, आपके लिए तो हमने जनता को भी कचरे में फेंकने का संकल्प कर लिया,

Read More
अपनी बात

धनबाद में तीन-तीन एसपी, फिर भी एक ‘मच्छड़’ नहीं पकड़ा जा रहा, डाक्टरों ने काला बिल्ला लगा जताया विरोध

17 अगस्त को धनबाद के कतरास में दिन-दहाड़े संजीवनी नर्सिंग होम में एक अपराधी कट्टा का भय दिखाकर डाक्टरों को अपने साथ इलाज के लिए ले जाना चाहता है, फिर वहीं अपराधी देर रात आकर संजीवनी नर्सिंग होम में फायरिंग करता हैं। उक्त अपराधी संजय राय के खिलाफ नेम्ड एफआइआर दर्ज है, उसके बाद भी उक्त अपराधी को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाती है, वह भी तब जबकि धनबाद में तीन-तीन एसपी मौजूद हैं।

Read More
अपनी बात

ठेके पर काम कर रहे IPRD के अधिकारियों को चार माह से वेतन नहीं, मुफ्त में काम करा रही रघुवर सरकार

झारखण्ड का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग महान है। यह महान विभाग राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के जिम्मे है। जहां पांच महीने बीतने को आये, पर ठेके पर काम कर रहे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक जन सम्पर्क अधिकारी, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर तथा अन्य को पिछले साढ़े चार माह से वेतन नहीं मिले हैं।  

Read More
अपनी बात

यही हाल रहा तो, अभी मिट्टी के डाक्टर देखे हैं, जल्द ही हवा, पानी, सड़क, आदि के डाक्टर भी देखियेगा

रांची के संपादकों का क्या हैं, उनके होठो पर तो एक ही बोल है, “ एक-दो पेज विज्ञापन का है सवाल, जिये तेरे बच्चे रघुवर, जमे रहो रघुवर दादा।” आज रांची से प्रकाशित सभी अखबारों में एक पृष्ठ का विज्ञापन छपा है। विज्ञापन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा जारी किया गया है, जिसमें मिट्टी के डाक्टरों का सम्मान समारोह का जिक्र है।

Read More