Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

भगवान जगन्नाथ के शरण में पहुंचे रघुवर, हेमन्त और सुबोध, किया भक्ति निवेदित, मांगा आशीर्वाद

रांची की अतिप्रतिष्ठित भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने, उनका विशेष अनुग्रह प्राप्त करने, भगवान जगन्नाथ के दर्शन व पूजन के लिए, राज्य की तीन प्रमुख राजनीतिक हस्तियां एक ही मंच पर, वह भी एक साथ दिखाई पड़ी, ये हस्तियां थी – राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय।

Read More
अपराध

‘कबीर सिंह’ बनने में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे रांची के स्टूडेंट्स, काटा बवाल, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

रांची ओवरव्रिज के पास स्थित हैं अनन्तपुर और निवारणपुर।  जहां के लोग एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे कुछ स्टूडेंट से ज्यादा परेशान है, यहां के लोगों का कहना है कि जब से यहां एक यूनिवर्सिटी का मुख्यालय खुला है, तब से यहां की स्थिति नारकीय हो गई, यहां बाहर से आये छात्र-छात्राओं का समूह एवं पढ़ाई कर रहे कुछ स्टूडेंट्स ऐसी हरकतें कर रहे हैं, कि यहां रह रहे लोगों को कुछ ज्यादा ही परेशानी उठानी पड़ रही हैं।

Read More
अपनी बात

नेता वहीं जो चुनौतियों का सामना करें, जो चुनौतियों को देख पलायन कर जाये, वह नेता नहीं हो सकता

माफ करियेगा राहुल गांधी जी, हमें नहीं लगता कि आप इन्दिरा गांधी जैसी महान जीवट महिला नेतृ के परिवार से आते हैं, क्योंकि आपने जिस प्रकार चुनाव, भाजपा और विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं पर चोट करते हुए अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, वह यहीं कह रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी ने अनेक झंझावातों को सहा पर उन्होंने कभी भी संवैधानिक संस्थाओं पर न तो अंगुलियां उठाई और न ही अपने विरोधियों से हार मानी,

Read More
अपराध

पहले बच्चों के खाने में गिरती थी छिपकली, अब कैदियों के खाने में भी गिरने लगी, घटना खूंटी कारा की, 24 बीमार, चल रहा इलाज

आपको याद होगा कि बिहार-झारखण्ड में बच्चों को मिलनेवाले मिड-डे मील में कई स्थानों पर भोजन में छिपकली मिलने से संबंधित समाचार पढ़ने और सुनने को मिल रहे थे और अब वो दिन दूर नहीं कि कैदियों के भोजन में भी छिपकली देखने को मिले, इसकी शुरुआत खूंटी कारा से आज हो गई, बताया जाता है कि खूंटी कारा में विषाक्त खाना खाने के बाद 24 कैदी बीमार हो गये, 

Read More
अपनी बात

फिरायालाल स्कूल बस के ड्राइवर की गलती से बाल-बाल बचे मां-बेटे, नहीं तो दोनों की आज जान चली जाती

रांची के अनन्तपुर स्थित ओवरब्रिज के ठीक नीचे, एमिटी यूनिवर्सिटी के कार्यालय के ठीक सामने आज दो लोगों की जानें जाते-जाते बच गई। दरअसल हुआ यूं कि फिरायालाल पब्लिक स्कूल का ड्राइवर बड़ी तेजी से अपने बस को ड्राइव कर रहा था, जिसे देखकर वहां खड़े लोग हैरान थे, तभी यहीं पर एक मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक, अपनी मां को लेकर, मोटरसाइकिल ड्राइव कर रहा था, जो उक्त फिरायालाल पब्लिक स्कूल के बस के चपेट में आने से बच गया।

Read More
अपनी बात

वाह रे समाज, बार-बाला के साथ फिल्मी दारोगा का डांस अच्छा और हकीकत में कोई करें तो बहुत खराब

सिनेमा के पर्दों पर जब थानेदार बना हीरो बार-बाला के साथ डांस करें तो सीटी बजायेंगे, कहेंगे वाह क्या रोल किया है और जब सही में किसी थाने का थानेदार वैसा कृत्य कर दें, तो उसका लोग जीना हराम कर देंगे, यह है हमारा समाज और यह है उसका दोहरा मापदंड। भाई अगर कोई काम गलत हैं तो दोनों जगह गलत हैं, पर्दें पर भी, और पर्दे से बाहर भी, लेकिन ये क्या आप पर्दे पर हो रहे कुकृत्य की सराहना करेंगे,

Read More
फिल्म

देश को ‘कबीर’ नहीं, ‘कबीर सिंह’ जैसा युवा चाहिए, जो लव और सेक्स के माध्यम से देश को नई ऊंचाई प्रदान करें

ये भारत नहीं, न्यू इंडिया है जनाब, क्योंकि अब देश को “कबीर” नहीं “कबीर सिंह” की जरुरत हैं। सचमुच आजकल कबीर सिंह की धूम है, ये कबीर सिंह कोई व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि एक फिल्म के किरदार है, जो आजकल पूरे देश में धूम मचाये हुए हैं, जिसे देखों इनकी चर्चा कर रहा है, कह रहा है वाह क्या फिल्म है और क्या कबीर सिंह है, गजब ढा दिया है इन्होंने, लोग खूब फिल्म देख रहे हैं, फिल्म बिजनेस भी अच्छा कर रही है,

Read More
अपनी बात

भगवान से बने डाक्टर साहब, डाक्टर साहब से बने डाक्टर और अब  डाक्टर से बन गये डा. यानी डाकू

दुनिया में कोई ऐसा पेशा नहीं, जिसमें शत प्रतिशत लोग ईमानदार हो, हर पेशे में अच्छे और बूरे दोनों लोग हैं, और इन्हीं से उस पेशे की पहचान हो जाती है, कई साल पहले जब डाक्टर का लोग नाम नहीं जानते थे, तो हमारे देश में डाक्टरों का स्थान वैद्यों ने ले रखा था, लोग अपनी ईलाज के लिए इनके पास जाते, और स्वस्थ हो जाते। विश्व की सर्वाधिक पुरानी चिकित्सा में आयुर्वेद का जन्मदाता भारत ही है।

Read More
अपनी बात

भाजपा में नई परम्परा की शुरुआत, एक ओर शोक का वातावरण तो दूसरी ओर मछली-भात का भोज

ये नई प्रकार की भारतीय जनता पार्टी हैं यानी पार्टी विद् डिफरेंस। यहां अब पार्टी से जुड़े समर्पित भाजपा नेता, कार्यकर्ता या उसके समर्थकों के लिए कोई इज्जत ही नहीं, यहां तो शोक संवेदना भी आजकल विशेष तरीके से दिया जाने लगा हैं और ये सब हो रहा हैं, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के कार्यकाल में।

Read More
राजनीति

मॉब लिंचिंग – अल्पसंख्यकों समेत हाशिये के नागरिकों के इन्साफ को लेकर अगस्त महीने में होगा रांची में राज्यस्तरीय कन्वेंशन

रांची में आयोजित प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए मशहुर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि यह मॉब लिंचिंग नही बल्कि “मोबलाइज़ लिंचिंग” है, अब कथित चोरी के नाम पर मॉब लिंचिंग हो रहा है, पहले किसी और नाम से होता था, झारखंड सरकार मोबलाइज़ लिंचिंग के मृतक तबरेज़ के परिवार समेत झारखंड में कुल 18 पीड़ित परिवार को इंसाफ़ दें, जिन्हें अब तक इंसाफ़ नही मिला है। जो सर्वधर्म के रहें हैं।

Read More