Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

हार का भय या कुछ और? हेमन्त के खिलाफ झूठी अखबारी कटिंग वायरल कर रहे भाजपाई, JMM ने कराई FIR दर्ज

तो क्या भाजपा सचमुच में हार रही हैं? तो क्या सचमुच रघुवर दास के दिन लद गये? अगर नहीं तो फिर झूठ का सहारा क्यों? जो बातें जुगसलाई में हेमन्त ने कही ही नहीं, उसे अखबारी तरीके से जनता के बीच में भाजपा के पदाधिकारी और भाजपा समर्थक क्यों सोशल साइट पर वायरल कर रहे हैं? ये बातें आज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन में कही,

Read More
अपनी बात

प्रथम चरण के मतदान ने दलबदलूओं को दिया झटका, महागठबंधन जनता की बनी पहली पसंद

प्रथम चरण के संपन्न मतदान ने सभी दलों के दलबदलूओं को एक बहुत बड़ी सीख दी है, कि वे चुनाव के दौरान जो थोक भाव में दलबदलू नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करते हैं, उन पर जितना जल्दी रोक लगा ले, उतना अच्छा है, क्योंकि जनता इन दलबदलूओं की तरह दलबदलू नहीं, इस बार जो चुनाव परिणाम आयेंगे, वे दलबदलूओं के सेहत के लिए ठीक नहीं हैं,

Read More
अपनी बात

उधर त्रिपाठी ने अक्षम्य अपराध किया, इधर भाजपा समर्थक चैनलों ने ‘ठुमरी’ गाना और नाचना शुरु किया

डालटनगंज के चैनपुर स्थित कोशियारा बूथ पर भाजपा समर्थकों ने डालटनगंज के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी पर जानलेवा हमला किया, अपने उपर जानलेवा हमला होता देख, कांग्रेस प्रत्याशी ने तमंचा निकाला और उसे हवा में लहराया, जो कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी द्वारा किया गया अक्षम्य अपराध हैं, जिसे किसी भी हालत में सही नहीं ठहराया जा सकता।

Read More
अपनी बात

लॉ की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म ने झारखण्ड पर लगाया कलंक, अक्षय कुमार के टविट् में रांची का जिक्र

पूरे झारखण्ड के मुंह पर कालिख पुतवा देनेवाली रघुवर सरकार और उनकी पुलिस अगर टीओपी लॉ यूनिवर्सिटी के आस-पास बनवा देती तो हो सकता था कि कल जैसी पूरे झारखण्ड के मुंह पर कालिख पुतवा देनेवाली घटना नहीं घटती। कल की घटना ने पूरे देश में झारखण्ड की नाक कटवा दी हैं, पर राज्य सरकार को इससे कोई मतलब नहीं, राज्य सरकार तो फिर से सत्ता प्राप्त करने के जुगाड़ में लगी हैं,

Read More
राजनीति

राजद लोकतांत्रिक का दावा, प्रथम चरण के 13 सीटों के चुनाव में भाजपा की 9 सीटों पर करारी हार तय

राजद लोकतांत्रिक के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश यादव ने कल पहले चरण की 13 सीटों में होने वाले झारखण्ड विधानसभा चुनाव के सन्दर्भ में कहा है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जनता में जोरदार लहर है। हर मोर्चे पर विफल मुख्यमंत्री रघुवर दास की अहंकार और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा विकास के नाम पर लगातार झूठे वादे करने के खिलाफ राज्य की जनता में काफी रोष व्याप्त है।

Read More
राजनीति

कांग्रेस ने कहा लॉ यूनिवर्सिटी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के लिए क्यों नहीं CM को जिम्मेवार ठहराया जाये?

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने रांची में कल हुई दुष्कर्म की घटना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कल की घटना ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिलाओं की सुरक्षा देने के कई नारा देनेवाली रघुवर सरकार की सच्चाई की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि जहां राजधानी रांची में छात्रा को अगवा कर गैंगरेप को अंजाम दिया गया, ऐसी घटना यहां पहली बार नहीं हुई। ऐसी घटनाएं यहां बार-बार होती रही है।

Read More
राजनीति

सरयू से मिल रही टक्कर से घबराए रघुवर को त्राण दिलाने के लिए PM मोदी करेंगे जमशेदपुर में जनसभा

एक कद्दावर नेता सरयू राय ने सीएम रघुवर की हालत पस्त कर दी हैं, जमशेदपुर पूर्व से सरयू राय को मिल रहे समर्थन ने सीएम रघुवर दास की नींद उड़ा दी हैं, अब उन्हें लग रहा है कि अब केवल पीएम मोदी ही उन्हें उबार सकते हैं, इसलिए वे फिलहाल अपनी जमशेदपुर पूर्व सीट को लेकर चिन्तित नजर आ रहे हैं, तथा इसके लिए वे जमशेदपुर में पीएम मोदी की सभा कराने में जूट गये हैं।

Read More
अपनी बात

गढ़वा ने अमित शाह को दिखाया ट्रेलर, BJP के लिए डगर आसान नहीं, कम भीड़ देख शाह हुए नाराज

झारखण्ड में प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गढ़वा पहुंचे, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को, गढ़वा की जनता ने दिल की धड़कन बढ़ा दी है, यानी गढ़वा की जनता ने उन्हें चुनाव के बाद होनेवाले परिणाम का एक झलक दिखला दिया, ऐसी ट्रेलर दिखाई कि बेचारे अमित शाह को यह बोलना पड़ गया, कि इतने लोगों से नहीं काम चलेगा, भला 15-20 हजार की भीड़ से भाजपा का विधायक बनेगा, एक-एक आदमी पचास-पचास को फोन करें

Read More
राजनीति

जय हो जमशेदपुर में धमाल मचा रहे CM रघुवर के साले खेमराज की, सरयू राय ने खोली पोल

जमशेदपुर पूर्व से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रहे राज्य के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने आज संवाददाता सम्मेलन कर सीएम रघुवर दास के साले खेमराज साहू के कृत्यों तथा उससे जुड़े मामलों को उठा दिया। जिनमें एक मामला तो फिलहाल न्यायालय में चल रहा है, क्योंकि इसका भुक्तभोगी मनीष दास जब देखा कि उसे न तो जिला प्रशासन मदद कर रहा हैं और न ही पुलिस प्रशासन तो वह हाईकोर्ट का रुख किया।

Read More
अपनी बात

CM रघुवर का चहेता BJP MLA ढुलू पर यौन शोषण का आरोप लगानेवाली कमला कांग्रेस में शामिल

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का चहेता बाघमारा का भाजपा विधायक ढुलू महतो पर यौन शोषण का आरोप लगानेवाली कमला आज कांग्रेस में शामिल हो गई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद कल तक मायूस रहनेवाली कमला को जैसे लगा कि प्राणदान मिल गया हो, वह आज बहुत ही खुश नजर आ रही थी, धनबाद में कांग्रेस की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के समक्ष उसने कांग्रेस का हाथ थामा

Read More