Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

भारतीय सैनिकों को मिली खूली छूट से गुंडागर्दी कर रहे चीन के छूटे पसीने, दी गीदड़भभकी, ग्लोबल टाइम्स ने दिखाये पैतरे

चीन के सरकारी अखबार “ग्लोबल टाइम्स” की आज की संपादकीय पढ़े तो साफ है कि उसका मानना है कि चीन के सैनिक कुछ भी गुंडागर्दी करें, चीन कितनी भी भारत के खिलाफ कुदृष्टि रखें, चीन भारत की संप्रभुता को कितना भी चुनौती क्यों न दें, भारत को ठीक उसी तरह से ये सब मान लेना चाहिए, जैसा कि आज के डेट में उसके पड़ोसी देश पाकिस्तान और नेपाल करते हैं।

Read More
अपनी बात

माले ने किया शहीदों का सम्मान, दी श्रद्धाजंलि, पूछे केन्द्र से सवाल, चीनी घुसपैठ नहीं तो सैनिकों की शहादत कैसे?

भाकपा माले ने भारत-चीन सीमा पर वीरगति को प्राप्त भारतीय सेना के शहीदों को सम्मान दिया। उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी, साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार से कुछ सवाल भी पूछे? भाकपा माले के नेताओं का सवाल था कि जब चीनी घुसपैठ हुई ही नहीं, तो सैनिकों की शहादत कैसे हो गई, केन्द्र सरकार बताये? भारत–चीन सीमा पर वीर जवानों की शहादत के सम्मान में भाकपा माले और एआईपीएफ ने संयुक्त रुप से रांची के सैनिक बाज़ार परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया था।

Read More
अपनी बात

जान लो भाजपाइयों, कोरोना काल और सीमा पर चीन की धमक के दौरान रैली की नौटंकी आपको बहुत महंगी पड़ेगी

भाजपाइयों गरम दूध से भरे बर्तन में निंबू की एक बूंद मत डालो, नहीं तो दुध फट जायेगा, वो पीने लायक नहीं रहेगा। हसुंआ के ब्याह में खुरपी के गीत मत गाओ, गीत वहीं गाओ, जो गाने लायक हो। जब देश कोरोना से लड़ रहा हैं, जब पूरा विश्व कोरोना से लड़ रहा हैं, तो इस कोरोना काल में कोरोना की बात करो, कैसे उससे मुक्ति मिले, इसका प्रयास करो। चीन ने जो किया और आपने जो किया, वह भी देश देख रहा हैं,

Read More
अपनी बात

क्रिया योग का अर्थ योगासन नहीं, ईश्वर की प्राप्ति हैः ईश्वरानन्द गिरि

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यह जानना जरूरी है कि जिसे आज विश्व अपना रहा है, वह क्रिया योग है क्या और इसकी महिमा क्या है? जो लोग इसे अपना चुके हैं, वे निश्चय ही जानते होंगे कि यह हठ योग जैसा कुछ भी नहीं है, अपितु यह एक जीवन शैली है। जिससे आधुनिक विश्व को परमहंस योगानन्द ने परिचय कराया था। योगानन्द ने आम भारतीय को इससे अवगत कराने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल के आसनसोल के निकट दिहिका में योग विद्यालय की स्थापना 1917 में की,

Read More
अपनी बात

PM मोदी सर्वदलीय बैठक में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहे थे, उसी समय रांची में भाजपा के बडे़ नेता इसका धज्जियां उड़ा रहे थे

राज्यसभा का चुनाव कोई जीते, सवाल तो सिर्फ यह है कि इससे झारखण्ड को क्या मिल जायेगा? सवाल तो यह भी है कि इस बात की जानकारी तो सत्तापक्ष और विपक्ष में शामिल सभी विधायकों व उनसे जुड़े नेताओं को पता था कि जिस प्रकार की स्थितियां व परिस्थितियां हैं, झामुमो अपनी सीट आराम से निकाल लेगी और रही बात भाजपा की तो उसे बाकी मतों को अपनी ओर आकर्षित करने में ज्यादा दिमाग लगाना नहीं पड़ेगा, क्योंकि निर्दलीय सरयू राय जब देंगे तो भाजपा को ही अपना मत देंगे।

Read More
अपनी बात

भारतीयों द्वारा चीनी वस्तुओं के बहिष्कार से पस्त हुआ चीन, ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में शुरु किया रोना

भारत में चीन की गुंडागर्दी के खिलाफ एक स्वर से आवाज क्या उठी, कल तक भारत के खिलाफ हर जगह आग उगलनेवाले, भारत समेत कई देशों को आंख दिखानेवाले  चीन की घिग्घी ही बंद होने लगी। अब उसके “ग्लोबल टाइम्स” भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, सोनम वांगचुक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, स्वदेशी जागरण मंच, तथा ऐसे ही सैकड़ों संगठन और लोगों के बयानों पर संपादकीय लिखने लगा है।

Read More
अपनी बात

कभी अमेरिका, कभी नेपाल-पाकिस्तान, आखिर चीन भारत से इतना डरा हुआ क्यों है, औकात पता चल गया क्या?

जब चीन स्वयं को इतना बड़ा शूरमा समझ ही रहा हैं तो फिर विधवा प्रलाप क्यों कर रहा हैं, वो बार-बार भारत को गीदड़ भभकी क्यों दे रहा हैं, कभी उसका ग्लोबल टाइम्स यह कह रहा है कि भारत को अमरीका भड़का रहा है। कभी कहता है कि अमेरिका भारत को झूठा दिलासा दिलाना चाह रहा है कि भारत के साथ अमेरिका सहित पश्चिमी देशों का समर्थन है, जबकि भारत ने न तो अमेरिका और न ही पश्चिमी देशों से समर्थन की मांग की है।

Read More
अपनी बात

विदेशी अखबारों में भारतीय सैनिकों के पराक्रम के चर्चे, और इधर मोदी विरोध के चलते भारत की अंग्रेजी मीडिया ने किया परहेज

भारत और चीन के सैनिकों के बीच दो दिन पहले गलवान घाटी में हिंसक संघर्ष हुए, जिसमें बीस भारतीय सैनिक शहीद हो गये और 43 चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों के हाथों मारे गये। बताया जाता है कि ये घटना तब हुई, जब भारतीय सैनिक ये देखने को जा रहे थे कि जो वायदा चीन के सैन्य अधिकारियों ने भारत के सैन्य अधिकारियों से किया था, उसे पूरा किया या नहीं, लेकिन चीनी सैनिकों ने अपने आदत के मुताबिक धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया।

Read More
राजनीति

भाजपाइयों द्वारा कॉ महेन्द्र सिंह को याद करना या तो नासमझी है या सोची समझी धोखाधड़ी – CPIML

भाकपा-माले झारखंड राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद और विधायक विनोद सिंह ने कहा है कि राज्य सभा में भाजपा की हार सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों का मोदी सरकार की उपेक्षा का सबसे बढ़िया जवाब होगा। विधायकों की खरीद-फरोख्त से राज्य सभा की सीट हासिल करने को बेचैन भाजपा के एक नेता द्वारा कॉ महेंद्र सिंह को याद करना या तो नासमझी है या सोची-समझी धोखाधड़ी।

Read More
अपनी बात

कोरोना काल में शानो-शौकत में जीवन व्यतीत करनेवाले केलेवाले भाई के घर दीपक के लिए वोटों की जुगाड़

जिस राज्य में ऐसे शानो-शौकत से जिंदगी बसर करनेवाले नेता होते हैं। वहां की जनता भूखों मरने और पलायन करने के लिए मजबूर होती हैं। वहां के संसाधनों पर दूसरे देशों/राज्यों के निवासियों का कब्जा होता है। वहां के निवासी स्वास्थ्य सेवा के लिए दूसरे राज्यों के चिकित्सालयों पर निर्भर रहते हैं। वहां के निवासी दूसरे राज्यों के नगरों/महानगरों में रहनेवाले संभ्रांत व धनाढ्य परिवारों के जूठन साफ करने का काम करते है।

Read More