अभिनन्दन CM हेमन्त सोरेन को, जिनके प्रयास से हमारे 26 प्रवासी मजदूर नेपाल से सकुशल झारखण्ड लौट रहे हैं

सचमुच अभिनन्दन राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को, जिनके प्रयास से नेपाल में फंसे झारखण्ड के 26 मजदूर सकुशल झारखण्ड लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा किये गये इस पहल का ही परिणाम है कि नेपाल सरकार ने इसकी स्वीकृति भी दे दी और नेपाल में फंसे इन प्रवासी मजदूरों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सकारात्मक पहल का असर यहां स्पष्ट रुप से दिखा, हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं, पूर्व में भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रवासी मजदूरों को लेकर संवेदनशीलता दिखाई है, जो लोग 2020 के कोविड लहर को देखे हैं और उस वक्त हेमन्त सोरेन की भूमिका देखी हैं, हमें लगता है कि वे भूले नहीं होंगे।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री की पहल पर आज सरकार ने नेपाल में काम करने वाले 26 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी की दिशा में तीव्र गति से काम किया। इस संबंध में नेपाल सरकार के सक्षम पदाधिकारियों से राज्य सरकार ने बात की। जिसका परिणाम है कि नेपाल में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों की कल वापसी होने जा रही है।

ज्ञातव्य है कि नेपाल गए इन मजदूरों ने सरकार से वतन वापस आने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वह वापस आना चाहते हैं, लेकिन आने के कोई संसाधन नहीं मिल रहे हैं। राज्य सरकार ने इस दिशा में तत्परता के साथ कार्रवाई की। दुमका जिला प्रशासन द्वारा मजदूरों को वापस लाने हेतु वाहन को  नेपाल भेजा गया।

बस की रवानगी से पूर्व ही नेपाल सरकार की स्वीकृति प्राप्त कर ली गई। नेपाल से वापस आने वाले प्रवासी मजदूरों की दुमका के इंडोर स्टेडियम में लाया जाएगा, जहां इनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी फिर उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।