पूरे देश में अचला सप्तमी की धूम, रांची के सरोवर नगर में शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया सूर्य सप्तमी का त्यौहार, अमिताभ अध्यक्ष और मिथिलेश बने मंत्री
पूरे देश में अचला सप्तमी की धूम है। झारखण्ड में प्रमुख रुप से अचला सप्तमी-सूर्य सप्तमी का त्यौहार पूरे धूम-धाम के साथ रांची स्थित सरोवर नगर स्थित सूर्य मंदिर में मनाया गया। कोरोना काल में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सूर्य सप्तमी का त्यौहार यहां धूम-धाम से संपन्न होता देखा गया। रांची में सरोवर नगर में सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा से जुड़े सभी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों से भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की।
Read More