Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

वरिष्ठ पत्रकार व लेखिका अन्नी अमृता की लिखी पुस्तक “ये क्या है?” का जमशेदपुर में लोकार्पण

लेखिका व पत्रकार अन्नी अमृता के अनुभवों और असल जीवन के कई महत्वपूर्ण कहानियों का मिश्रित संग्रह “ये क्या है?” का मंगलवार को जमशेदपुर के साकची स्थित होटल में औपचारिक लोकार्पण संपन्न हुआ। पुस्तक का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित चिन्मया विद्यालय (टेल्को) की पूर्व प्राचार्या विपिन शर्मा, साहित्यकार डॉ. रागिनी भूषण, शिक्षाविद त्रिपुरा झा, डॉ. अनिता शर्मा, एमएनपीएस की प्रिंसिपल आशु तिवारी, डॉ. कल्याणी कबीर ने संयुक्त रूप से किया।

Read More
राजनीति

मथुरा प्रसाद महतो ने धनबाद के होमगार्ड अभ्यर्थियों से जुड़ा मुद्दा सदन में उठाया

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के टुंडी विधायक एवं सत्तारुढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने आज विधानसभा में शून्य काल के दौरान झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी से जुड़े मुद्दे उठाए, जो धनबाद से जुड़े हैं। मथुरा प्रसाद महतो ने सदन में सवाल उठाते हुए कहा कि झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी नियुक्ति निविदा 2017 में धनबाद जिले के 735 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य जांच एवं अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

Read More
राजनीति

सरयू राय ने कहा बेरोजगारी भत्ता के नाम पर यह मजाक है, सरकार के निर्णय के खिलाफ BJYM करेगी 18 को प्रदर्शन

राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कल विधानसभा में इस बात की जैसे ही जानकारी दी कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत उपयुक्त लोगों यानि तकनीकी रुप से प्रशिक्षित बेरोजगारों को पांच हजार रुपये सलाना भत्ता तथा विधवा, दिव्यांग, और आदिम जन-जाति के शिक्षित बेरोजगारों को साढ़े सात हजार रुपये देने जा रही है। कई राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रबुद्ध जनों व युवाओं ने सरकार के इस घोषणा पर अंगुलियां उठा दी।

Read More
अपनी बात

न्यूज 11 भारत द्वारा फर्जी मुकदमा किये जाने के खिलाफ आक्रोशित पत्रकार संगठनों का समूह DGP से मिला, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

झारखण्ड में किसी भी पत्रकार को झूठे मुकदमें में फंसा देना, उनका मान-मर्दन करना, उन्हें सरेआम बेइज्जत कर देना, धमकी देना, आजकल सामान्य बात हो गई है, और ऐसा करनेवाले वे लोग हैं, जिन्हें उन पत्रकारों से दिक्कत हैं, जिन पत्रकारों ने अपने सत्यनिष्ठता के कारण उन भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ा दी है, जिन्होंने झारखण्ड को लूटने में दिन-रात एक कर दी है, चाहे वह किसी भी पेशे में क्यों न हो।

Read More
राजनीति

हेमन्त सरकार वादा निभाओ, रोजगार कहां है वह बतलाओ के नारों के साथ AISA व RYA ने किया विधानसभा मार्च

ऑल इंडिया स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन और इंक्लाबी नौजवान सभा ने रोजगार के सवाल को लेकर आज विधानसभा मार्च किया। विधानसभा मार्च के दौरान इसमें शामिल युवा विभिन्न प्रकार के नारे लगा रहे थे। उन नारों में प्रमुख नारे थे – “हेमन्त सरकार वादा निभाओ, रोजगार कहां है वह बतलाओ, शिक्षा का निजीकरण नहीं चलेगा, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा।” यह विधानसभा मार्च हटिया रेलवे स्टेशन से शुरु हुआ और यह विधानसभा के कूटे मैदान तक गया,

Read More
अपनी बात

अनगड़ा में हुई मॉब लिंचिंग को लेकर कल गरमायेगा सदन, विधानसभा में हंगामे के आसार, भाजपा ने ताल ठोके

रांची के अनगड़ा के सिरका गांव में महेशपुर निवासी 26 वर्षीय मुबारक खान नामक युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। कांग्रेस पार्टी के जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी का कहना है कि मुबारक पर आरोप था कि वह टायर चोरी कर रहा था। टायर चोरी के आरोप में ही उसे खंभे से बांधकर इतना पीटा गया कि मुबारक की मौत हो गई। इरफान अंसारी का कहना है  कि अगर मुबारक ने चोरी की थी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी, कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

Read More
अपनी बात

RPC ISSUE : AGM मीटिंग में हुई शर्मनाक घटना की जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी, चारों सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन किया स्थगित

रांची प्रेस क्लब की मैनेजिंग कमेटी की बैठक कल समाप्त हो गई। बैठक में अनुशासन समिति की क्रियाकलापों, चार सदस्यों को दिये गये कारण बताओ नोटिस व इनको लेकर बनाई जानेवाली तीन सदस्यीय जांच कमेटी पर विस्तार से चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि रांची प्रेस क्लब की अनुशासन समिति के संयोजक के रुप में वर्तमान में कार्यरत जयशंकर ने खुद को इससे अलग कर लिया।

Read More
अपराध

CM हेमन्त जी/ महिला आयोग संज्ञान लें, एक पत्रकार ने महिला अधिकारी के सम्मान के साथ खेलने की कोशिश की है

शर्म आ रही है, खुद को पत्रकार कहते हुए, क्योंकि एक पत्रकार ने ही, एक महिला के सम्मान को ऐसी ठेस पहुंचाई है, जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है, भारतीय दंड संहिता में तो ऐसे लोगों के खिलाफ गैर-जमानतीय धाराओं तक के प्रावधान है, हमारे विचार से तो इस कांड को लेकर राज्य महिला आयोग/राष्ट्रीय महिला आयोग को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। राज्य प्रशासनिक सेवा या राज्य के मुख्य पदों पर बैठे सभी अधिकारियों को चाहिए कि इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर, उक्त पत्रकार के खिलाफ एक्शन लें,

Read More
अपनी बात

AISM जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन और इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन ने राज्यपाल के समक्ष पत्रकारों की समस्याओं को रखा

पत्रकारों से जुड़ी राष्ट्रीय स्तर की दो पत्रकार संगठनों एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन और इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन ने संयुक्त रुप से आज झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर एक ज्ञापन दिया। जिसमें राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकारों को बीमा कराने, उन्हें प्रेस अधिमान्यता प्रदान कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बातें लिखी थी। राज्यपाल से मिलने के बाद दोनों संगठनों के प्रमुखों ने विद्रोही24 से बातचीत में कहा कि उनका मूल उद्देश्य, राज्य में पत्रकारों की ही रही उपेक्षा की ओर, राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना था,

Read More
अपनी बात

गाड़ी पर प्रेस, कोर्ट, पुलिस आदि लिखकर चलना पड़ेगा महंगा, होगी कार्रवाई

राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में विधायिका प्राधिकार, न्यायपालिका प्राधिकार, कार्यपालिक प्राधिकार, वैधानिक आयोग एवं केन्द्रीय कार्यालय अथवा राज्यस्थित प्रतिष्ठानों से संबंधित वाहनों में कौन से नाम प्रयुक्त होंगे और उनके रंग क्या होंगे, इससे संबंधित जानकारी दी गई हैं। इसी में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि मोटरयान अधिनियम एवं नियमावली के प्रावधानों के आलोक में कोर्ट, आर्मी, पुलिस, प्रेस, सरकार, प्रशासन, मंत्रालय इत्यादि शब्दों का प्रयोग वर्जित है,

Read More