फिलहाल नई प्रदेश कार्यसमिति के अभाव में पुराने कार्यसमिति में शामिल नेताओं से काम चलायेगी वर्तमान भाजपा
भाजपा में नये प्रदेश अध्यक्ष का आगाज हो गया, विभिन्न मंच व मोर्चाओं के अध्यक्ष भी बन गये, लेकिन कार्यसमिति अभी तक नहीं बनी, और इधर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी कल यानी 7 सितम्बर को बुला ली गई। इसकी बैठक संभवतः प्रातः साढ़े दस बजे से प्रारम्भ होगी, जो शाम तक चलेगी। इस कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे। इस बैठक में केन्द्रीय स्तर के भाजपा नेता अरुण सिंह, सौदान सिंह, महिला मोर्चा की विजया रहाटकर भी शामिल होगी।
Read More