जो चाल मिशनरियों ने नागालैंड-मेघालय में चली, उस चाल को झारखण्ड में हम कामयाब नहीं होने देंगेः जगन्नाथ शाही
विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने रांची में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे मिशनरियों ने “आदिवासी हिन्दू नहीं है” कह-कहकर नागालैंड व मेघालय को शत प्रतिशत ईसाई में कन्वर्ट करा लिया और अरुणाचल प्रदेश भी उसी तर्ज पर बढ़ रहा है, उनको वे बता देना चाहते है कि झारखण्ड को वैसा नहीं होंने देंगे, क्योंकि यह भूमि भगवान बिरसा मुंडा की भूमि है, ऐसे महान आदिवासी महामनाओं की भूमि हैं, जिन्होंने अपने रक्त से हिन्दू समाज व इस भूमि को सींचा है।
Read More