Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

चुल्लू भर पानी में डूब मरो “रांची प्रेस क्लब” के लोगों व “आक-थू” करनेवालों, CM हेमन्त से मार्मिक अपील विनय मुर्मू की जान बचाएं  

क्यों “रांची प्रेस क्लब” के अधिकारियों याद हैं कि भूल गये, पिछले साल तो जब एक ने आपको आइना दिखाया था, तो भर-भर मुंह “आक-थू करने के लिए फेसबुक व अन्य सोशल साइट का सहारा लिया था, अब फिर तैयार हो जाओ, “आक-थू” करने-कराने के लिए, हो सके तो फिर  विनय मुर्मू के पास पहुंच जाओ, उसका बयान लेने के लिए ताकि तुम्हें
फिर से “आक-थू” करने का अभियान चलाने का मौका मिल जाये, पर इस बार ऐसा संभव हो पायेगा, हमें लगता है कि मुश्किल है।

Read More
अपनी बात

एकदिवसीय भूख हड़ताल का देशव्यापी समर्थन, CM हेमन्त ने विद्रोही24 को दिलाया भरोसा, पत्रकारों के हक में होंगे जल्द फैसले

आज मैं बहुत खुश हूं। मुझे पता नहीं था कि मेरे द्वारा आज किये गये भूख हड़ताल का इतना समर्थन मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं फोन कर पत्रकारों की दुर्दशा पर हमसे बात करेंगे और भरोसा दिलायेंगे कि वे इस पूरे प्रकरण को देखेंगे और कोशिश करेंगे कि सारे पत्रकारों के साथ न्याय हो, उनका हक मिले, जो उनका अधिकार है। चूंकि मैंने इस बात की घोषणा पूर्व में ही कर दी थी कि मैं 19 मई को पत्रकार हित में भूख हड़ताल करुंगा

Read More
अपराध

धनबाद प्रेस क्लब में सदस्यता देने के नाम पर हजारों का घोटाला, प्रेस क्लब के अधिकारियों पर कुछ पत्रकारों ने लगाये गंभीर आरोप, केस करने की दी धमकी

लीजिये घोटाला केवल पार्टी/दल या सरकारें ही नहीं करती, अब तो पत्रकार भी करने लगे हैं, प्रेस क्लब भी करने लगे हैं, उसमें शामिल अधिकारी भी करने लगे हैं, तभी तो धनबाद प्रेस क्लब के व्हाट्सएप ग्रुप में कई पत्रकारों ने सदस्यता के नाम पर उनसे वसूली गई 500-500 रुपये की राशि कहां गई? इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं, जिस पर धनबाद प्रेस क्लब के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।

Read More
अपनी बात

पहले मंत्री को कूट देने की धमकी, फिर माफी और अब इलाजरत कोविड रोगियों का स्थानान्तरण, आखिर डा. आनन्द चाहते क्या हैं?

जमशेदपुर के 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल के संचालक डा. ओ पी आनन्द आजकल खुब चर्चे में हैं। चर्चे का कारण उनका बड़बोलापन हैं, जिसकी वजह से वे विवादों में हैं। पहले तो उन्होंने जमकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को धमकी दे दी, उन्हें कूटने तक की बात कर दी, उनके लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया और जब बात बढ़ती चली गई, उन्हें लगा कि सरकार में मौजूद लोग उनके इस आपत्तिजनक बातों को लेकर घेरने का मन बना चुके हैं तब ऐसी हालत में उन्होंने माफी भी मांगी,

Read More
राजनीति

ई-पास को लेकर कांग्रेस नाराज, डा. इरफान ने कहा जन-विरोधी फैसले वापस ले सरकार, इस मुद्दे पर CM हेमन्त से कल मिलेंगे कांग्रेसी

हेमन्त सरकार द्वारा राज्य में किसी भी तरह के आवागमन के लिए, ई-पास अनिवार्य कर दिये जाने को लेकर, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. इरफान अंसारी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला पूर्णतः जन-विरोधी है और इसे किसी भी प्रकार से सही नहीं ठहराया जा सकता। डा. इरफान अंसारी इस मुद्दे को लेकर अपने नेता आलमगीर आलम से भी बात कर चुके हैं, संभावना है कि कल वे इस मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भी मिले।

Read More
अपनी बात

कल तक मंत्रियों को कूटने की बात करनेवाले डाक्टर ने आज मांगी माफी, साथ ही कुछ सवाल भी दागे, जो प्रासंगिक भी है

जमशेदपुर के आदित्यपुर में स्थित 111 सेव लाइफ हास्पिटल के संचालक डा. ओ पी आनन्द ने स्वयं द्वारा किये गये गलतियों के लिए सार्वजनिक रुप से माफी मांग ली। ज्ञातव्य है कि डा. ओ पी आनन्द ने गत् 15 मई को झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया था, जो पूरे देश में वायरल हुआ। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि ऐसे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते, कूटते।

Read More
अपनी बात

मैं 19 मई को पत्रकारों पर आई संकट को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल करुंगा

यह मेरा प्रण है – “हेमन्त सरकार की हठधर्मिता, मीडिया संस्थानों की क्रूरता तथा पत्रकार हित रक्षार्थ, मैं 19 मई को अपने घर पर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहुंगा।” घर पर इसलिए, क्योंकि राज्य सरकार ने लॉकडाउन लगा रखा है, और सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना एक जिम्मेवार नागरिक व पत्रकार का प्रथम कर्तव्य है। आप पुछेंगे कि यह एक दिवसीय भूख हड़ताल क्यों? तो मैं यही कहुंगा कि बस सरकार जागे और ईमानदारी पूर्वक ऐसे निर्धन पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए अपने दायित्वों का निर्वहण करें,

Read More
अपनी बात

e-pass, मतलब हेमन्त अपने सलाहकारों से सावधान नहीं रहे, तो उनकी लोकप्रियता व साख दोनों मिट्टी में मिल जायेगी

कल यानी 15 मई की ही बात है। बिहार के सरयू राय जो जमशेदपुर पूर्व से विधानसभा चुनाव लड़कर झारखण्ड विधानसभा पहुंचे हैं। जिनके बारे में कहा जाता है कि वे बहुत ही ईमानदार है। उन्होंने सोशल साइट फेसबुक पर एक बात लिखी, वो बात थी – “कोरोना की दूसरी लहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की साख घटी है, पर लोगों में विश्वास नहीं घटा है। दूसरी ओर राज्य में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की साख पूर्व की तुलना में बढ़ी है। इस अनुपात में उन्हें लोगों के बीच विश्वास भी बढ़ाना होगा।”

Read More
अपनी बात

कौन है वो डाक्टर, जो मंत्रियों और विधायकों तक को कूटने का साहस रखता है, सरकार के लोग उससे थर-थर कापंते हैं

“जो भी लोग डा. ओ पी आनन्द को जानते है, उनको पता है कि वे मरीज के सामने किसी भी कानून-नियम, चीज को नहीं मानते। मैं लिहाज कर गया वरना इस जांच कमेटी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटता। मेरे सात मरीज कोविड और दो वेंटिलेटर पर है, इसलिए मैं लिहाज करके छोड़ दिया, वरना ऐसे मंत्री और ऐसे अधिकारियों को कूटके रख दूंगा।” ये संवाद है जमशेदपुर के 111 सेव लाइफ हास्पिटल के संचालक डा. ओ पी आनन्द के।

Read More
अपनी बात

ये तो एक ट्विट का कमाल है, नहीं तो जमशेदपुर का ग्रीन इण्डेन सर्विस वाला प्रेम को 1965 रुपये थोड़े ही लौटाता

प्रेम दीक्षित एक जागो संस्था नामक एनजीओ से जुड़े हैं। उन्होंने अपनी पत्नी गीता देवी के नाम से एक गैस कनेक्शन लेना चाहा और इसके लिए वे जमशेदपुर के डिमना सुमन होटल के नजदीक इण्डेन गैस एजेंसी चला रहे ग्रीन इण्डेन सर्विस के कार्यालय पहुंच गये। उन्होंने इस संदर्भ में ग्रीन इण्डेन सर्विस के कार्यालय में कार्यरत प्रतिनिधियों से बातचीत की। प्रतिनिधियों से बातचीत के क्रम में प्रेम दीक्षित ने कहा कि उनके पास चुल्हा मौजूद है, इसलिए उन्हें चुल्हा नहीं चाहिए, केवल गैस कनेक्शन चाहिए,

Read More