Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

ECRKU नेता संतोष तिवारी को रेलकर्मचारियों के बच्चों की चिन्ता, महाप्रबंधक को लिखा पत्र, कोरोना की तीसरी लहर आने के पहले ही हो स्वास्थ्य संबंधी सारी तैयारी

पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन के पूर्व सहायक मंत्री संतोष तिवारी ने पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक को एक पत्र लिखा है, पत्र में इस बात का जिक्र है कि कोरोना के संक्रमण काल के दौरान, उसके पहले व दूसरे लहर में सारे रेलकर्मचारी/अधिकारी मिलकर इस कोरोना महामारी से लड़े और सफलता पाई, लेकिन सुनने में आ रहा है कि इसकी तीसरी लहर भी आनेवाली हैं, जो बच्चों के लिए घातक होनेवाली है।

Read More
अपनी बात

झारखण्ड CID या पुलिस की इतनी हिम्मत नहीं की रेमडेसिविर की कालाबाजारी करनेवाले महत्वपूर्ण शख्स का टेटूआ दबा दें, इसके लिए जिगर चाहिए, जो इनमें नहीं

याद करिये, 04 मई 2021 का दिन। रांची के सभी प्रमुख अखबारों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की खबरें प्रमुखता से छपती है। बताया जा रहा है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में दो युवक आधा दर्जन रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़े गये हैं। फिर दो दिन बाद यानी 6 मई को इसी से संबंधित खबरें छपती हैं। इस बार खबर यह है कि पुलिस जांच में यह पुष्टि हुई कि इन युवकों ने अपने मामा के लिए यह रेमडेसिविर खरीदा था।

Read More
खेल

खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध CM हेमन्त ने फुटबॉलर संगीता की बेहतरी के लिए धनबाद DC को दिये निर्देश

जैसे ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस बात की जानकारी मिली की धनबाद की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ईट-भट्ठों में काम कर रही हैं तथा उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं, उन्होंने धनबाद के उपायुक्त को एक ट्विट किया। ट्विट में उन्होंने धनबाद के डीसी को निर्देश दिया कि वे जल्द धनबाद में डे बोर्डिंग फुटबॉल सेन्टर का शुभारम्भ कराने का प्रयास करें। जिसमें संगीता बतौर कोच/ट्रेनर काम करेंगी, इससे उसको नियमित आय भी होगा, साथ ही वह महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षित भी करेगी।

Read More
खेल

ईंट भट्टे पर काम करनेवाली धनबाद की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर संगीता को मिलेगी सम्मानजनक जिंदगी, कुणाल के ट्विट पर केन्द्रीय मंत्री किरन रिजीजू ने लिया संज्ञान

झारखंड के खिलाड़ियों की दुर्दशा की कहानी लॉकडाउन में लगातार उभर कर सामने आ रही है। पिछले एक साल के इस कोविड काल में मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय -अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों को सब्जी बेचते देखने से लेकर तमाम झंझावातों से गुजरते लोगों ने देखा। पहले से ही झारखंड में एक व्यापक खेल-नीति के अभाव में खिलाड़ियों की दुर्दशा जगजाहिर है, उस पर कोरोना महासंक्रमण काल में तो हालात इस कदर खराब हुए, कि घर चलाने के लिए धनबाद की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर संगीता कुमारी को अपनी माँ के साथ ईंट भट्टा में काम करना पड़ रहा है।

Read More
अपराध

काश हम भी अरुप चटर्जी होते, और हमारी कंपनी की लिखित पैरवी राज्य का औषधि निदेशक करता

झारखण्ड की राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय के निदेशक (औषधि) ने दिनांक 21 मई 2021 को रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) को एक पत्र भेजा है। पत्र RIMS RANCHI परिसर में औषधि प्रतिष्ठान खोलने के संबंध में हैं। निदेशक औषधि ने रिम्स रांची के निदेशक को लिखा है कि “रिम्स रांची परिसर में औषधि प्रतिष्ठान खोलने हेतु रुद्रालय हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के अरुप चटर्जी द्वारा सूचित किया गया है कि उनके द्वारा अबाधित रुप से औषधियों एवं मेडिकल डिवाइस की आपूर्ति डिस्काउंट रेट पर की जायेगी।

Read More
राजनीति

साहेबगंज के SP, DIG, IG व अन्य पुलिसकर्मी, संथाल में पंकज मिश्रा के लठैत के रुप में काम कर रहे हैं – बाबू लाल

नेता प्रतिपक्ष के लिए झारखण्ड विधानसभा में संघर्ष कर रहे, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि रुपा तिर्की मामले में राज्य सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए और इसकी जांच सीबीआई से कराने का फैसला ले लेना चाहिए, क्योंकि रुपा तिर्की के परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा आदिवासी समुदाय, संथाल परगना के लोग इस कांड की जांच सीबीआई से कराना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें राज्य की पुलिस पर अब भरोसा नहीं रहा।

Read More
राजनीति

अभिनन्दन CM हेमन्त सोरेन को, जिनके प्रयास से हमारे 26 प्रवासी मजदूर नेपाल से सकुशल झारखण्ड लौट रहे हैं

सचमुच अभिनन्दन राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को, जिनके प्रयास से नेपाल में फंसे झारखण्ड के 26 मजदूर सकुशल झारखण्ड लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा किये गये इस पहल का ही परिणाम है कि नेपाल सरकार ने इसकी स्वीकृति भी दे दी और नेपाल में फंसे इन प्रवासी मजदूरों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सकारात्मक पहल का असर यहां स्पष्ट रुप से दिखा, हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं,

Read More
अपनी बात

रांची सहित देश के 25 शहरों में कोरोना रोगियों की सेवा के लिए निकल पड़े योगदा सत्संग से जुड़े संन्यासी, YSS ने किया विशेष फोन नंबर जारी

कोविड महामारी से लोगों को निजात दिलाने के लिए योगदा सत्संग सोसाइटी देश के 20 राज्यों के 25 से अधिक शहरों में सेवा कार्य चला रही है। रांची में सहायता के लिए योगदा आश्रम ने 0651-6655500 टेलीफोन नंबर भी जारी किया है। इसके अलावा आश्रम के सदस्यों के माध्यम से भी सहायता प्रदान की जा रही है। योगदा सत्संग आश्रम ने शुक्रवार को इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

Read More
अपनी बात

शर्मनाक, क्या रांची के पत्रकार इतने गये-गुजरे हैं कि वे अपने लिए दो जून की रोटी का भी प्रबंध नहीं कर सकते?

बस अब यही बाकी रह गया था रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दूबे, उसे भी आपने पूरा कर दिया। आपने वो काम किया, हमें लगता है कि जिसके पास थोड़ा सा भी स्वाभिमान होगा, वो इस प्रकार का काम अपने जिंदगी में नहीं कर सकता। क्या रांची का पत्रकार इतना गया-गुजरा है कि वह अपने और अपने परिवार के लिए दो जून की रोटी का प्रबंध नहीं कर सकता? और अगर ऐसा हैं तो यह सारे मीडिया संस्थानों, और मीडिया के नाम पर चल रहे सारे संघों/क्लबों तक के लिए डूब मरने की बात है।

Read More
अपनी बात

मीडिया संस्थानों के मालिकों/संपादकों के खिलाफ भूख हड़ताल भी करियेगा और उनसे ये आशा भी रखियेगा कि वे आपकी समाचारों को अपने यहां स्थान भी दें, ऐसा कभी हुआ हैं क्या?

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ोगे और ये चाहत भी रखोगे कि वो तुम्हे ‘सर’ या ‘राय बहादुर’ की उपाधि दे दें, तुम्हें दौलत से मालामाल कर दें, तुम्हें हर प्रकार की विशेष व्यवस्था कर दें, तो ये नहीं न होगा भाई। इस सब के लिए आपको ब्रिटिश हुकूमत का जासूस या एक शब्द में कह दें तो आपको उसका ‘पिछलग्गू’ या ‘चाटूकार’ बनना पड़ेगा, और जब इनके खिलाफ आप सड़क पर उतरियेगा तो फिर आपको भगत सिंह बनना पड़ेगा और भगत सिंह के साथ क्या होता हैं, हमें नहीं लगता है कि आपको इसके बारे में भी बताना पड़ेगा।

Read More