अपनी बात

जापान में आयोजित होनेवाले 37वें अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे धनबाद के अनिल

लिम्का बुक रिकार्ड होल्डर तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल बासफोर आगामी 24, 25, 26 अगस्त को जापान की राजधानी टोक्यो में होनेवाले 37वें अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप तथा विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वर्ल्ड हकुआकाई आर्गेनाइजेशन ने किया है। जिसमें वर्ल्ड के कई देशों के वरिष्ठ कराटे खिलाड़ी वर्ल्ड ग्रांड मास्टर सोके फुकुदा हिरोताका से विशेष प्रशिक्षण लेंगे।

इससे संबंधित विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन  हकुआकाई आर्गेनाइजेशन के भारत प्रमुख शिहान सिराज अहमद के निर्देशन में 9 जून से 11 जून तक नई दिल्ली में आयोजित की गई है। जिसमें जापान जाने के लिए सभी चयनित खिलाड़ियों को कराटे के नए नियम एवं तकनीक से अवगत कराया जायेगा।

ज्ञातव्य है कि अनिल बांसफोर वर्ष 2014 में जापान की राजधानी टोक्यो में 33 वें अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेकर धनबाद एवं झारखण्ड प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया था। अनिल बासफोर दलित परिवार से आते हैं, और ये धनबाद में रहते हैं, अपने मेहनत और समाज सेवा के कारण इन्होंने बड़ी कम समय में समाज में एक अलग पहचान बनाई है। फिलहाल ये धनबाद में अंबेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्टस चलाते है, जिसके वे अध्यक्ष भी हैं।