अपनी बात

डालटनगंज स्थित प्रीतकला डांस स्टूडियो के डांडिया नाइट में खूब झूमी महिलाएं

प्रीतकला डांस स्टूडियो के तत्वावधान में डालटनगंज के रेड़मा में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रिया अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में लायंस क्लब ऑफ डाल्टनगंज फेमिना की अध्यक्ष डॉली सिंह, संगीता शंकर, राजलक्ष्मी वर्मा आदि मौजूद थी।

प्रीतकला डांस स्टूडियो की संस्थापक प्रीति राज गुप्ता ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करना, भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक नृत्य को बढ़ावा देना और सभी को मनोरंजन के साथ एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर देना है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अग्रवाल ने कहा कि नृत्य सिर्फ एक मनोरंजन के ही साधन नहीं है बल्कि इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है।

संगीता शंकर ने कहा कि महिलाओं के लिए नृत्य का अभ्यास काफी फायदेमंद है। डॉली सिंह व राजलक्ष्मी वर्मा ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्टूडियो के छात्राओं के द्वारा कई डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। नृत्यों का निर्देशन स्टूडियो के कोरियोग्राफर एवं ट्रेनर आकाश कुमार हरि ने की। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *