अपनी बात

रांची चुटिया के भाजपा कार्यकर्ता विक्की सिंह ने अपने मुहल्ले के 50 लड़कियों को ‘द केरल स्टोरी’ दिखाई और इससे सबक लेने को कहा

रांची के चुटिया में रहनेवाले भाजपा कार्यकर्ता विक्की सिंह ने आज शानदार पहल की। उन्होंने अपने मुहल्ले के पचास लड़कियों को द केरल स्टोरी दिखाया। उन्होंने आज रांची के सुजाता सिनेमा के बुकिंग काउंटर से पहले ही पचास टिकटे मंगवा ली थी और अपने देखरेख में उन सारी लड़कियों को यह फिल्म दिखाया, साथ ही इस फिल्म से सबक लेने का भी अनुरोध किया।

विक्की सिंह का कहना था कि इस फिल्म ने भारत में चल रहे धर्मांतरण और उसके खौफनाक इरादों को बिल्कुल स्पष्ट रुप से प्रदर्शित कर दिया है, इसलिए यह फिल्म हर मां-बहनों को देखना चाहिए और हर बेटियों को इससे सबक लेनी चाहिए तथा मां को इस फिल्म देखकर अपनी बेटियों को इस प्रकार से तैयार करना चाहिए कि वो अपने धर्म के मूलस्वरुप से कभी भटक ही नहीं सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका छोटा सा प्रयास हैं, इसमें कहा तक वे सफल हुए, ये तो वक्त बतायेगा, पर वे प्रयास जारी रखेंगे। विक्की सिंह रांची के चुटिया में जाना-माना नाम है। वे हमेशा धार्मिक व सामाजिक कार्यों में जमकर रुचि लेते हैं और खुलकर उनकी मदद करते हैं, जो आर्थिक रुप से लाचार हैं। आश्चर्य इस बात की भी हैं कि इस प्रकार के कार्यों को करने के बावजूद उनके मन में किसी भी प्रकार का स्वार्थ या लालच नहीं होता, जो इन्हें औरों से अलग बनाता है।

इधर जिन-जिन लड़कियों ने इस फिल्म को देखा, सभी ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की और इस बात को स्वीकार किया कि यह कहानी केरल की ही नहीं, बल्कि उनके राज्य में भी इस प्रकार की घटनाएं चल रही हैं। लड़कियों को झांसा देकर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा हैं और हिन्दू लड़कियों में बेकार की बातें उनके धर्म के बारे में भर दी जा रही हैं, जो सामान्य लड़कियां हैं वो तो उनकी बातों में आ जाती हैं, पर कुछ ऐसी भी लड़कियां हैं, जो धर्म के मूल स्वरुप को जानती हैं, उनके बहकावें में नहीं आती।

कई लड़कियों ने द केरल स्टोरी फिल्म बनानेवाले निर्माता-निर्देशक की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसी फिल्में बराबर बनती रहनी चाहिए तथा राज्य सरकार द्वारा टैक्स फ्री भी होनी चाहिए ताकि सामान्य लोग भी इस फिल्म को आसानी से देख सकें और अपने परिवार को वैसे लोगों से बचा सकें, जो देश के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।