रनिया थाना के मरचा-उड़िकेल मार्ग पर स्कूल से साइकिल से घर लौट रही दो छात्राएं सड़क दुर्घटना में घायल, स्थानीय लोगों ने की मदद
बताया जा रहा है कि रनिया थाना के मरचा-उड़िकेल मार्ग पर उड़िकेल ढलान के पास मवेशियों के झुंड से बचने के क्रम में स्कूल से लौट रही दो साइकिल सवार छात्राएं घायल हो गई। जिन्हें शीघ्र उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। दोनों छात्राएं मरचा उच्च विद्यालय की आठवीं की छात्राएं हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आज जब ये दोनों छात्राएं स्कूल से लौट रही थी। तभी मरचा-उड़िकेल मार्ग पर उनका सामना मवेशियों से हो गया। मवेशियों से बचने के क्रम में इनकी साइकिल पलटी खा गई। जिसमें एक छात्रा का पांव साइकिल के पहिये में बुरी तरह फंस गया। जबकि दूसरी छात्राएं बुरी तरह जख्मी हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने जल्दी उस छात्रा की मदद करने लगे। जिसका पांव साइकिल के पहिये में बुरी तरह फंस गया था। ग्रामीणों ने साइकिल के पहिये के स्कोप को तोड़कर तथा पहिये को बाहर निकालकर उक्त छात्रा की मदद की। जिस छात्रा का साइकिल के अगले पहिये में पांव फंस गया था, वो उड़िकेल गांव की रहनेवाली मगदली कोनगाड़ी है, जबकि दूसरी छात्रा लूसिया तोपनो को सिर पर गंभीर चोट आई है।
इसी बीच तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के समर्थकों को इस दुर्घटना की जानकारी मिली। वे एंबुलेंस की मदद से दोनों छात्राओं को रेफरल अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया। जहां उचित इलाज के बाद दोनों छात्राओं को उनके घर भेज दिया गया। इस दुर्घटना के बाद दोनों छात्राओं की साइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
