अपनी बात

खूंटी-कोलेबिरा के कुलडा जंगल से निकलकर सड़क पर दो घंटे तक विचरण करता रहा जंगली हाथी

आज दिन के दस बजे के आसपास खूंटी के कोलेबिरा-मुख्य पथ पर तोरपा के कुलडा जंगल से निकलकर एक जंगली हाथी आराम से दो घंटे तक विचरण करता रहा। जिससे कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि जंगली हाथी के मुख्य पथ पर पहुंचने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

दूसरी ओर जंगली हाथी को देखने के लिए खूंटी-कोलेबिरा मुख्य पथ पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई। जंगली हाथी को इस प्रकार आराम से विचरण करते हुए लोगों ने शोर-गुल मचाकर उक्त हाथी को सुरक्षित वन क्षेत्र में भेजने की कोशिश शुरू की। लोगों के इस शोरगुल को सुन जंगली हाथी कभी अपना सुड़ हिलाता तो कभी कान हिलाना शुरु करता और पूरे दो घंटे तक मुख्य पथ पर डटा रहा।

जंगली हाथी के मुख्य पथ पर निकलने की जानकारी पर तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरु किया। पुलिस सायरन बजाकर जंगली हाथी को वन क्षेत्र में प्रवेश कराया। बताया जा रहा है कि कि पिछले 15 दिनों से चार जंगली हाथी कुलडा जंगल में डेरा जमा कर स्थानीय निवासियों को परेशानी बढ़ा दी हैं। जंगल से सटे लगभग आधा दर्जन गांवों के लोग अपने जान माल की रक्षा रतजगा कर, कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *