अपनी बात

रांची में यूरोगायनेकोलॉजी एवं वैजाइनल सर्जरी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव सम्पन्न

रांची में पिछले दिनों ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी द्वारा फोगसी के तत्वावधान में यूरोगायनेकोलॉजी एवं वैजाइनल सर्जरी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव की परिकल्पना फोगसी के अध्यक्ष डॉ भास्कर पाल द्वारा की गई थी, जिसे रिम्स ऑडिटोरियम में वैजाइनल सर्जरी कमेटी की राष्ट्रीय चेयरपर्सन डॉ सुमन सिन्हा तथा यूरोगायनीकॉलजी  कमेटी की राष्ट्रीय चेयरपर्सन डॉ कविता बरनवाल के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक साकार किया गया।

12 सितंबर को रिम्स के गायनेकोलॉजी ओटी में वैजाइनल सर्जरी एवं यूरोगायनेकोलॉजी से संबंधित आठ जटिल शल्य प्रक्रियाएँ की गईं। इन प्रक्रियाओं को देश विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ सर्जनों डॉ एच पी पटनायक (भुवनेश्वर), डॉ विनीत मिश्रा (अहमदाबाद), डॉ आर एम सारोगी (मुंबई), डॉ वी पी पेली (कोच्चि) तथा डॉ मोहन रेग्मी (काठमांडू)द्वारा किया गया।

13 सितंबर को आयोजित वैज्ञानिक सत्र में वैजाइनल सर्जरी, पेल्विक फ्लोर डिसऑर्डर्स तथा यूरोगायनेकोलॉजी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ वक्ताओं डॉ पी सी महापात्र, डॉ सुवर्णा खडिलकर, डॉ आर के पुरोहित तथा डॉ उमा रानी सहित कई विशेषज्ञों ने व्याख्यान एवं पैनल चर्चाओं के माध्यम से अपने ज्ञान एवं अनुभव साझा किए।

इस पूरे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं आयोजन डॉ सुमन सिन्हा, डॉ कविता बरनवाल, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ सुनीता झा एवं उनकी समर्पित टीम की  डॉ अंजना झा, डॉ अर्चना पाठक, डॉ रश्मि सिंह द्वारा किया गया। यह कॉन्क्लेव यूरोगायनेकोलॉजी एवं वेजाइनल सर्जरी के क्षेत्र में ज्ञान अनुभव और आधुनिक शल्य तकनीकों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *