अपराध

रांची के अरगोड़ा-कडरु से लापता तीन बच्चे बिहार के बरौनी से मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस से किये गये बरामद

रांची पुलिस का कहना है कि अरगोड़ा थाना को दिनांक 28/06/2026 की रात 11:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कडरू, अरगोड़ा से तीन बच्चे कहीं खेलते हुए लापता हो गए हैं। तीनों के नाम व उम्र इस प्रकार थे – 1. बेलाल अकाम, उम्र 12 वर्ष, मान अंसारी, उम्र 10 वर्ष और सूरज महतो, उम्र 10 वर्ष।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न टीम का गठन करते हुए अरगोड़ा थाना कांड संख्या 157/2026 दर्ज किया गया तथा अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि तीनों बच्चे पांच बजे स्वेच्छा से कहीं जाते हुए सीसीटीवी मे दिख रहे हैं। जिले भर में फैले सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण करने और बच्चों की निकलने की गतिविधियों का तकनीकी रूप से पता लगाने के लिए आठ टीमों का गठन किया गया।

अग्रतर अनुसंधान कर तीनों बच्चों को बिहार के बरौनी से मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस से सफलतापूर्वक रिकवर कर लिया गया है। बच्चों द्वारा बताया गया कि वे लोग स्वेच्छा से घूमने निकले थे। रांची पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का ध्यान रखें और उनकी गतिविधियों और आवाजाही पर हमेशा नजर रखें। ताकि बच्चे सुरक्षित रहे व उनके पास रहे।