रेपिडोवाले को चाकू मारकर घायल कर मोटरसाइकिल लूटनेवाले दोनों अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 26 जून की रात एक बजे दो अज्ञात अपराधी रांची के कोतवाली थानान्तर्गत बडालाल स्ट्रीट के पास रेपिडो वाला को चाकू से जख्मी कर मोटरसाइकिल नं. JHOICV 3728 लूटकर चलते बने थे। इसके उपरांत जख्मी प्रताप कुमार उर्फ मुकेश, उम्र करीब 18 वर्ष पिता – कृष्णा यादव, पता लोअर वर्द्धमान कम्पाउंड, नियर मुर्गी फार्म, लालपुर, थाना -लालपुर, रांची ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जिसका थाना कांड संख्या 147/2026, दिनांक 26.06.2026, धारा -309(6)/311 भा. न्या. सं दर्ज किया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया था। उक्त निर्देश के बाद इस कांड में लिप्त दोनों अपराधियों 1. पवन कुमार मिश्र, उम्र 20 वर्ष, पिता – मदन कुमार मिश्र, पता – रोड नं. 6/2 किशोरगंज, हनुमान मंदिर, थाना-सुखदेव नगर, जिला रांची एवं 2. केशव सिंह, उम्र 23 वर्ष, पिता – स्व. उमेश सिंह, पता- कैलाश नगर, इरगू टोली, थाना -सुखदेव नगर, जिला रांची को गिरफ्तार कर लिया गया।
साथ ही इनके निशानदेही पर इसके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, घटना में प्रयोग किया गया चाकू व अन्य सामानों को बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पवन कुमार मिश्र एवं केशव सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, ये दोनों शातिर अपराधी है। पवन कुमार मिश्र के खिलाफ कोतवाली, लालपुर, चुटिया, बरियातु, गोंदा आदि थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज है। जबकि केशव सिंह के खिलाफ सुखदेवनगर, रातु, कोतवाली आदि थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
