नगड़ी थाना के कोलांबी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए फायरिंग मामले में दो पिस्टल व 13 राउण्ड जिंदा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
रांची पुलिस का कहना है कि दिनांक 08.05.2026 को समय-19:20 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कोलांबी गांव में एक जमीन विवाद को लेकर अनुप कुमार एवं उनके सहयोगी द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया जिसके संबंध में सन्हा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के निर्देशन में अरविन्द कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, मु० द्वितीय रांची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम तुसमो पहुँचे तथा संदेही अनुप कुमार, पिता शिव नाथ गोप के घर में छापामारी कर पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया।
दिनांक-07.05.2026 को हुए घटना के संबंध में पूछताछ करने पर इसके द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया तथा बताया गया कि फायरिंग करने के बाद दो पिस्टल एवं बचे हुए कारतुस को अपने दोस्त रमेश गोप के घर में छुपाकर रख दिये है। छापामारी दल द्वारा गांव तुसमो स्थित रमेश गोप के घर में छापामारी कर रमेश गोप एवं इनके एक अन्य सहयोगी प्रताप गोप को पकड़ कर हथियार के संबंध में पूछताछ में प्रयुक्त दो पिस्टल, 13 राउण्ड जिंदा कारतूस एवं तीन खोखा बरामद किया गया।
बरामद हथियार के संबंध में वैध कागजात की माँग करने पर इसके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, तत्पश्चात हथियार गोली को विधिवत जब्ती सूची तैयार कर जब्त किया एवं अभियुक्त 1. अनुप कुमार, 2. रमेश गोप एवं 3. प्रताप गोप, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
