अपराध

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 में गड़बड़ी करते पाये गये केन्द्र अधीक्षक व सेंटर आईटी हेड समेत छः अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, छः अभ्यर्थियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 09.05.2026 को संपन्न हुई SSC GD CONSTABLE 2026 EXAMINATION के प्रथम पाली की परीक्षा केन्द्र THE FURTURISTIC ONLINE EXAMATION CENTER ( सेंटर कोड 160513) पर परीक्षा के दौरान लैब-01 के कुछ कंप्यूटर सिस्टम के मॉनिटर में CURSOR अपने आप चलने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना स्थानीय पुलिस एवं प्रतिनियुक्त परीक्षा नोडल पदाधिकारी को भी दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही रांची पुलिस  द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए तथा विभिन्न विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा सेंटर के Center Superintendent एवं Center IT Head तथा छः अभ्यर्थियों के विरुद्ध सुखदेवनगर (पण्डरा) थाना में काण्ड सं0-167/26 दिनांक-09.05.26 धारा-318 (4)/319 (2)/61 (2) भा०न्या०स० एवं 66 (सी) / 66 (डी) /43 आई०टी० एक्ट तथा परीक्षा अधि० की धारा-10/11 के तहत दर्ज कराया गया।

साथ ही इस प्रकरण में छः कम्प्यूटर, दो सीसीटीवी का डीवीआर, दो फायरवॉल, एक एयरटेल का राउटर, एक जियो का राउटर, एक सीपीयू, दो सी-डीएसी बॉक्स, छः एडमिट कार्ड, एक टैब और पांच मोबाइल बरामद की गई।

इस कांड में शामिल 1. ऋषिकेश कुमार यादव उम्र 27 वर्ष, पे०- प्रमोद यादव, पता-सिंहवला, थाना- खुटोना, जिला मधुबनी, बिहार, मोबाइल नं0-7761849308, क्रमांक 426250095224, 2. आर्यन कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता- छोटू यादव, पता- शर्मा टांड़, थाना- जयंत नगर, जिला- कोडरमा, मोबाइल नं0- 6200284026, क्रमांक- 426280095405, 3. राहुल कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता अर्जुन ठाकुर, पता- ग्राम लुटा, धाना- कटकमदाग, जिला- हजारीबाग, मोबाइल नं0-8434898254, क्रमांक 42680095384, 4. रवि रंजन कुजूर, उम्र 26 वर्ष, पिता- जतरा कुजूर, पता- चेतर शर्मा टोला, थाना+जिला- गुमला, मोबाइल नं0-9955634324, क्रमांक 426280095366, 5. राजकुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता कृष्ण नंदन सिंह, पता टोला गंगा प्रसाद कन्हाईपुर, थाना- जिला पटना, बिहार, मोबाइल नं0-8809652216, क्रमांक – 426280095201 और अनु कुमारी, उम्र 22 वर्ष, पिता- बिरजू यादव, पता- ग्राम लोधीपुर, थाना मेहंदिया, जिला-अरवल, बिहार, मोबाइल नं0- 7632010740, क्रमांक- 426280095401 को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *