अपराध

रांची के रातू थाने के चटकपुर में पीड़िता के साथ हुई घटना मामले में तीन धराये

रांची पुलिस ने आज प्रेस कांफ्रेस कर संवाददाताओं को सूचना दी कि दिनांक 07.11.2026 को रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में पीड़िता के साथ घटित घटना के आलोक में पीड़िता के आवेदन पर रातू थाना कांड सं0–377/26, दिनांक 08.11.2026 धारा–126(2)/115(2)/74 बी०एन०एस० अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया।

कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय रांची के नेतृत्व में कांड उद्भेदन हेतु एक विशेष अनुसंधान दल का गठन कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल पर पहुंचने के पूर्व पीड़िता को पीछा करता हुआ एक युवक का वीडियो प्राप्त हुआ।

जिसे चिन्हित किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य प्राप्त तकनीकी साक्ष्य तथा पीड़िता के बयान के आधार पर इनसे पूछताछ करने पर इस किशोर के द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई तथा इनके द्वारा इनके दोस्त 1. पंकज लोहरा, 2. अंशु राणा के शामिल रहने की बात बताई गई। तकनीकी एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर पुष्टि होने पर इन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने अपराध में संलिप्तता स्वीकार किया है। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम और पता इस प्रकार है – 1. पंकज लोहरा, उम्र 22 वर्ष, पिता सुखदेव लोहरा, ग्राम–सिजों, थाना–कुडू, जिला–लोहरदगा, वर्तमान–पंडरा, थाना–पंडरा ओ०पी०, जिला–रांची, 2. अंशु राणा, उम्र 19 वर्ष, पिता संतोष राणा, ग्राम–खदहिया, थाना–सदर, जिला–चतरा, वर्तमान–नवासोसो, थाना–रातू, जिला–रांची और 3. एक किशोर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *