रांची के जंगल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करनेवाला अपराधी रांची पुलिस के चंगुल में
रांची पुलिस ने प्रेस कांफ्रेस कर आज संवाददाताओं को बताया कि उसे दिनांक 09.11.2026 को समय करीब 18:00 बजे सूचना मिली कि ग्राम–तामराना, थाना–तमाड़, जिला–रांची के जंगल में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। तत्पश्चात नाबालिग लड़की की माँ द्वारा इस संबंध में तमाड़ थाना में लिखित आवेदन दिया गया। जिसके संबंध में तमाड़ थाना कांड सं0–73/26, दिनांक 09.11.2026, धारा 65(2)BNS&5/6 POCSO Act के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया।
कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक बुंडू रांची के नेतृत्व में कांड उद्भेदन हेतु एक विशेष अनुसंधान दल का गठन कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कांड के प्राथमिक अभियुक्त 1. लखविन्द्र मुण्डा, सा0–तामराना, थाना–तमाड़, जिला–रांची को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया और बताया कि बच्ची को वो पूर्व से जानता एवं पहचानता था। घटना के दिन अभियुक्त के द्वारा बच्ची को मिठाई बनाने हेतु चावल का आटा मिल से लाने का बहाना बनाकर बच्ची को मिल नहीं ले जाकर सुनसान जंगल में बलपूर्वक ले जाकर बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।
