पलामू की सृजिता झारखंड टेलेंट सर्च प्रतियोगिता सुर-ताल संग्राम 2026 के ग्रांड फिनाले में अपनी चमक बिखेरी
झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित झारखंड टेलेंट सर्च प्रतियोगिता सुर ताल संग्राम 2026 के ग्रांड फिनाले में पलामू की सृजिता कुमारी अपना चमक बिखेरी। रांची के आद्रे हाउस में हुए इस ग्रांड फिनाले में राज्य भर से आए प्रतिभागियों के बीच पलामू सीएम एक्सलेंस जिला स्कूल की विद्यार्थी सृजिता ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्हें इस श्रेणी में पांचवां पुरस्कार मिला।
परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने उन्हें पुरस्कृत किया। सृजिता को 2500 रुपए नगद, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दिया गया। आयोजन के संयोजक चंद्रदेव सिंह ने बताया कि सृजिता ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया और निर्णायकों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि हर विधा से पांच पांच प्रतिभागियों को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विजेता प्रतिभागियों को और भी बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का मौका देने पर विचार किया जा रहा है। सृजिता ने बताया कि इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता में उन्होंने पहली बार प्रदर्शन किया है। सृजिता की मां संपा बनर्जी ने कहा कि यह सफलता नृत्य निर्देशकों की मेहनत का परिणाम है। बंगाली समिति के अमर भांजा ने कहा कि सृजिता के सफलता पर उन्हें जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।
