अपराध

शर्मनाक, यौन शोषण का आरोपी एक IAS निकला, खूंटी के SDM सैयद रियाज अहमद के खिलाफ भाजपा सड़क पर उतरी

शर्मनाक, झारखण्ड के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े एक अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगा है। बताया जाता है कि उसका नाम सैयद रियाज अहमद है, वह खूंटी के एसडीएम पद पर विराजमान था। जिसे भादवि की धारा 354, 354ए, और 509 के तहत गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बताया जाता है कि गत एक जुलाई की रात जब सभी लोग पार्टी में व्यस्त थे।

उसी दौरान खूंटी एसडीएम रियाज अहमद ने एक हिमाचल प्रदेश की लड़की के साथ छेड़-छाड़ करने की कोशिश की। उक्त लड़की ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करा दी, इधर इस घटना की खबर मिलते ही भाजपा ने आंदोलन शुरु कर दिया है। सैयद रियाज के खिलाफ नारे लगाते हुए खूंटी नेताजी चौक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फुंका।

भाजपा में इस घटना को लेकर काफी रोष नजर आया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर खूंटी पहुंची और पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुईं। आरती कुजूर ने कहा कि एसडीएम सैयद रियाज अहमद ने शराब पार्टी में  हिमाचल प्रदेश की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। प्रशासनिक पदाधिकारी का यह चरित्र निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि सैयद रियाज अहमद ने ना सिर्फ खूंटी का बल्कि संपुर्ण झारखंड के महिलाओं का अपमान करने का काम किया है। उनके इस चरित्र से देश भर में खूंटी की बदनामी हुई है। दूसरे प्रदेशों में यहां की छवि दागदार हुई है। जब रक्षक ही भक्षक हो जाएंगे तो क्या होगा? उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के राज में रूपा तिर्की की संदिग्ध हत्या, बरहेट में महिला का बाल पकड़कर मारने की घटना, अस्पतालों से इलाज कराकर लौट रहीं महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है, जिससे पूरा राज्य शर्मसार है।

उन्होंने कहा कि झारखंड देश में सबसे ज्यादा दुष्कर्म की घटना वाला प्रदेश बन गया है। उन्होंने सैयद को बर्खास्त करते हुए कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने प्रशासन द्वारा सैयद के इलाज के दौरान सदर अस्पताल में ताला लगाने के मामले का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि यह मामले को दबाने की  कोशिश प्रतीत हो रहा है।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटी झारखंड में आई थी, यहां के विकास में अपनी भागीदारी निभाने, लेकिन एसडीएम ने अपने करतूत से खूंटी को बदनाम करने का काम किया। जिससे भविष्य  में दूसरे प्रदेश के विद्यार्थी खूंटी आने से कतराएंगे, जिसका सीधा असर खूंटी के विकास पर पड़ेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, महामंत्री विनोद नाग, संजय साहू, प्रियांक भगत, राखी कश्यप, रंदाय नाग, सुरेश जायसवाल, शुभम जायसवाल आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।