झारखण्ड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बिटिया का निधन, पूरे राज्य में शोक की लहर

आज जैसे ही प्रातःकाल में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी के निधन का समाचार लोगों को प्राप्त हुआ। पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। क्या राजभवन हो या मुख्यमंत्री आवास या सामान्य जन का आवास सभी जगह यह खबर जंगल की आग की तरह फैली, जिसने भी सुना वो अवाक् रह गया और अपने-अपने ढंग से शोक प्रकट करना शुरु किया। सोशल साइट पर तो ऐसा लगा जैसे शोक संदेश की बाढ़ सी आ गई हो।

दरअसल सुखदेव सिंह का व्यक्तित्व ही ऐसा रहा है कि कोई व्यक्ति उनके दुख से दुखी न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। वे बहुत ही विनम्र, ईमानदार व कुशल प्रशासक अपने आरम्भ काल से ही माने जाते रहे हैं, लोग बताते है कि उनकी बिटिया बहुत दिनों से बीमार चल रही थी, जिसका वे इलाज अपने स्तर से करा रहे थे, आश्चर्य इस बात की है कि सुखदेव सिंह अपना कष्ट भी किसी से नहीं बताते थे, सारा कष्ट शिव की तरह अपने मन में छूपाए रखते थे, और जनहित में कार्य करने में ज्यादा समय बिताते थे।

इतने अच्छे व्यक्ति को इतना बड़ा कष्ट प्राप्त होगा, किसी को पता नहीं था, पर जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी मिली, चारो ओर शोक का लहर समा गया। कल ही विद्रोही24 की बात सुखदेव सिंह से हुई थी, उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि उनके परिवार में किसी एक सदस्य की बीमारी की वजह से दिल्ली में वे हैं, पर इतनी बड़ी बिमारी होगी, मुझे भी इसका अंदाजा नहीं था, सुखदेव सिंह के घर में इतनी बड़ी विपदा आई हैं, हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें इतना बड़ा दुख सहने की शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को दिव्य स्थान प्रदान करें।