अपनी बात

धिक्कार है तुम्हारा रांची प्रेस क्लब और धिक्कार है प्रेस क्लब के अधिकारियों जो दिवंगत राजीव कुकरेजा जी को अंतिम समय में भी सम्मान नहीं दे सकें

धिक्कार है तुम्हारा रांची प्रेस क्लब और धिक्कार है रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, तुम्हारे क्लब से जुड़ा सदस्य आज अनन्त यात्रा पर निकल गया और तुम्हारे पास उनके अंतिम यात्रा में शामिल होना तो दूर, उनके पार्थिव शरीर को रांची प्रेस क्लब तक लाने तक का समय नहीं था। अरे तुमलोगों ने तो वो पाप किया है कि उस पाप का कही प्रायश्चित ही नहीं। जो व्यक्ति हर के दुख में साथ खड़ा रहता था। उस व्यक्ति के लिए तुम्हारे पास समय नहीं था।

आश्चर्य है कि इस समाचार को लिखे जाने तक किसी के सोशल साइट (फेसबुक) पर एक संवेदना के दो शब्द भी दिखाई नहीं दिये। आखिर तुम्हारी संवेदना कहां मर गई? अरे तुमलोगों से अच्छा तो एक कौवा है, जब अपनी समुदाय के एक पक्षी को मृत देखता है तो वो कांव-कांव कर अपने समुदाय के लोगों को आमंत्रित कर लेता है। एक व्यक्ति से इतनी घृणा कहां से तुमलोग लाते हो? तुम क्या समझते हो कि अपने मैनेजर जेमिनी सरकार द्वारा कुछ रुपये पहुंचा दोगे तो तुम्हारा पाप मिट जायेगा। कदापि नहीं।

जरा देखिये। रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के पाप, नाम – शंभुनाथ चौधरी, जनाब अध्यक्ष हैं। नाम -अभिषेक सिन्हा, जनाब सचिव हैं। नाम – विपिन उपाध्याय, जनाब उपाध्यक्ष हैं। नाम – चंदन भट्टाचार्य, जनाब संयुक्त सचिव हैं। नाम – कुबेर सिंह, जनाब कोषाध्यक्ष है। लेकिन इनमें से किसी ने अपने सोशल साइट (फेसबुक) पर दिवंगत हुए अपने सदस्य राजीव कुकरेजा के बारे में एक पंक्ति तक संवेदना के नहीं लिखें।

अब इसी से समझिये कि जो व्यक्ति संवेदना के दो शब्द नहीं लिख सकता। ऐसे लोग राजीव कुकरेजा के पार्थिव शरीर को रांची प्रेस क्लब तक क्यों लाते। जबकि विद्रोही24 ने देखा है कि जब कभी किसी पत्रकार की मृत्यु होती है। तो उसके शव को रांची प्रेस क्लब लाया गया और रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और अन्य लोगों द्वारा सम्मान पूर्वक श्मशान घाट तक लाया गया। प्रेस क्लब में मृतक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। लेकिन यहां तो राजीव कुकरेजा भाई रांची प्रेस क्लब के इस पाप के कारण भावभीनी श्रद्धांजलि को तरस गये।

आश्चर्य है कि राजीव कुकरेजा जी। रांची प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य थे। उनकी सदस्यता संख्या 0028/2017 थी। फिर भी इन रांची प्रेस क्लब के अधिकारियों द्वारा उनका ये तिरस्कार समझ नहीं आ रहा। एक बात और, पूर्व में रांची प्रेस क्लब के एक सम्मानित पदाधिकारी ने आज विद्रोही24 को सूचना दी कि ये लोग पूर्व में भी राजीव कुकरेजा जी के प्रति महापाप कर चुके हैं। हुआ यह कि 5-6 माह पहले की बात होगी। राजीव कुकरेजा जी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अपनी बीमारी के संदर्भ में आवेदन समर्पित करने के लिए समय लिया था। सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक का उन्हें समय मिला था। कुकरेजा जी ने पहले से ही मदद के लिए प्रेस क्लब को एक आवेदन दिया था और प्रेस क्लब द्वारा उन्हें सूचित किया गया था कि उनका आवेदन CMO में जमा करा दिया गया है।

प्रेस क्लब द्वारा जमा आवेदन की छाया प्रति लेने के लिए जब राजीव कुकरेजा 10 बजे ही अपनी बिटिया के साथ प्रेस क्लब पहुंचे। तो पता लगा कि प्रेस क्लब ने सीएमओ को आवेदन जमा ही नहीं किया था। लगभग 11.15 बजे के आसपास कुकरेजा जी को प्रेस क्लब की ओर से नया आवेदन दिया गया। जबकि अपने आने की सूचना राजीव कुकरेजा जी ने एक दिन पहले देकर प्रेस क्लब से आग्रह किया था कि उन्हें ससमय पत्र की छाया प्रति दे दी जाये। ऐसे हैं यहां के रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारी, जो अपनी ही सदस्यों के साथ दगा करते हैं। क्या ऐसे लोगों को ईश्वर भी माफ कर पायेगा। चिन्तन करिये। जवाब मांगिये, ऐसे लोगो से। परंतु जवाब भी कौन मांगेगा, वहीं न, जो सत्य पर चला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *