अपनी बात

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा 16 फरवरी को मनायेगी सूर्य सप्तमी समारोह, सम्मानित होंगे समाज के मेधावी छात्र

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची के तत्वावधान मे 16 फरवरी दिन शुक्रवार को सूर्य सप्तमी समारोह मनाया जायेगा। यह आयोजन रांची के देवीमंडप रोड हेसल, सरोवरनगर स्थित सूर्य मंदिर सह भास्कर-भवन में होगा। इस दिन सुबह 9:30 बजे से भगवान भास्कर का सामूहिक पूजा-अर्चना, आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ, हवन व उनका विशेष आरती सम्पन्न होगा।

इसके बाद भोग का वितरण के पश्चात सभागत सुबंधुओ का सम्मान, अध्यक्षीय संबोधन, मंत्री द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन की प्रस्तुति, कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन, वृद्ध पूज्यवारों का सम्मान, वर्ष 2023 के परीक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त छात्र छात्राओं को पुरस्कार सम्मान, सभागत अतिथियों के विचार, वर्ष 2024-2026 सत्र के कार्यकारिणी का आम चुनाव तथा उसके बाद कार्यक्रम के अंत में सामूहिक सह-भोज होगा।

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची के अध्यक्ष विभाकर मिश्र, उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्र, मंत्री आचार्य मिथिलेश कुमार मिश्र, सह-मंत्री दिग्विजय पाठक, संगठन मंत्री वसंत कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष शशिभूषण मिश्र, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार पुटू आदि इस कार्यक्रम में विशेष रुप सेउपस्थित रहेंगे। विद्रोही24 को इस बात की जानकारी महासभा के वरिष्ठ सदस्य मनोज कुमार पुटू ने दी।