राजनीति

सेवा और सुशासन हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र, चित्र प्रदर्शनी एवम् रक्तदान के साथ हुआ भाजपा के सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को प्रधानमंत्री जी की भावनाओं के अनुरूप सेवा कार्य के साथ मनाया। जो विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा के रूप में आगामी 2 अक्टूबर गांधी और शास्त्री जयंती तक चलेगा। साथ ही पखवाड़े के बीच में पार्टी के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भी 25 सितंबर को बूथ स्तर तक मनाई जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश के 31 स्थानों पर मोदी जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व की चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश एवम प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, सुखी यशस्वी एवम दीर्घ जीवन की मंगलकामना की। श्री प्रकाश ने कहा कि आज का भारत एक भारत और श्रेष्ठ भारत है। यह बदलाव माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की देन है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने केवल भारत को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का मूलमंत्र सेवा और सुशासन है और यह सेवा मानवता की सेवा है। गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित की सेवा है।

उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय आज नए भारत और बदलते भारत से परिचित हो रहा जिसके मूल में सबका साथ सबका विकास, अंत्योदय है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी मां भारती के सच्चे सपूत हैं, जिन्होंने अपना कण कण और क्षण क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का स्वाभिमान और सम्मान उत्तरोत्तर बढ़ रहा। आज पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही।आज का भारत पूरे विश्व समुदाय के साथ चलते हुए आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा। आज भारत की सांस्कृतिक विरासत महामंडित हो रहा। उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरू बनने की ओर तेजी से कदम बढ़ा चुका है।

चित्र प्रदर्शनी उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, सुमन कुमार, राजश्री जयंती, अशोक बड़ाइक, चुन्नू मिश्रा, तारिक इमरान, किसलय तिवारी, अनवर हयात, गुरविंदर सेठी, कमाल खान, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, प्रमोद पांडेय आदि उपस्थित थे।