अपनी बात

पलामू की तस्वीर के लिए चर्चित फोटोग्राफर सैकत चट्टोपाध्याय को मिला सिल्वर मेडल

पलामू की तस्वीरों के लिए पहचाने जाने वाले चर्चित फोटोग्राफर सैकत चट्टोपाध्याय को फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल मिला है। यह पुरस्कार उन्हें देश की प्रसिद्ध फोटोग्राफिक संस्था धनबाद कैमरा क्लब व सेंटर ऑफ विजुअल आर्ट्स के द्वारा आयोजित फोटो प्रतियोगिता में मिला।  इस फोटो प्रतियोगिता में लखनऊ के संजय जैन को गोल्ड व मुंबई विवेक जोशी को ब्रोंज मेडल मिला है।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर अनिल रिशाल सिंह, लिसा सेंलजर व मुकेश श्रीवास्तव शामिल थे। सैकत पलामू की प्राकृतिक खूबसूरती, वाइल्ड लाइफ व ग्रामीण जीवनयात्रा की तस्वीरों के लिए जाने जाते है। इससे पहले भी उन्हें कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की फोटोग्राफी प्रतियोगितायों में पुरस्कार मिल चुका है। सैकत ने बताया कि 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर धनबाद में डीसीसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा।

इसी दिन धनबाद कैमरा क्लब द्वारा एक फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के फोटोग्राफरों की तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसी प्रदर्शनी में सैकत की पुरस्कार विजेता तस्वीर के साथ और भी कई तस्वीरों को प्रदर्शित किया जाएगा। सैकत ने बताया कि जिस तस्वीर को सिल्वर मेडल मिला है वो पलामू की ही एक गांव की तस्वीर है। जो अन्य तस्वीरों की प्रदर्शनी होगी वो भी पलामू की ही तस्वीरें है।

One thought on “पलामू की तस्वीर के लिए चर्चित फोटोग्राफर सैकत चट्टोपाध्याय को मिला सिल्वर मेडल

  • saikat chattopadhya

    Thanks a lot

Comments are closed.