अपराध

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से टीपीसी संगठन के नाम पर वसूली करनेवाले दो उग्रवादी रांची पुलिस के हत्थे चढ़े

रांची पुलिस ने आज संवाददाता सम्मेलन कर रांची के ओरमांझी थाने में दर्ज कांड सं0-67/26, दिनांक 30.04.26, धारा-351(3)/308(4) बी0एन0एस0, 25(1-B)/26/35 शस्त्र अधि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट के बारे में बताया कि दिनांक-17.04.2026 को ओरमांझी थाना अन्तर्गत एक व्यवसायी से टी०पी०सी० संगठन के नाम पर दस लाख (10,00,000/-) रंगदारी की मांग की गई थी, इस संबंध में ओरमांझी थाना कांड सं0-58/26, दिनांक-17.04.26 धारा-308(4) भा०न्या०सं० दर्ज किया गया था।

उक्त सूचना का सत्यापन एवं गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा के मदद से ईरबा गोलचक्कर के नजदीक स्थित शालीमार नर्सरी के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो व्यक्तियों की घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, भाग रहे व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया।

पकड़ाये व्यक्तियों का नाम-पता पूछने पर इन्होंने अपना नाम क्रमशः 1. समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरूण जी, एवं 2. सोनू उराँव उर्फ सन्नी बताया गया। पकड़ाये उग्रवादी समरित गंझू की तलाशी लेने पर उसके कंधे पर टांगे गये काले रंग के बैग से एक देशी कट्टा, एक मैगजीन, दो मोबाइल, एक राउटर, दो सीम (इसमें धमकी देने वाला सीम भी शामिल), एक पावर बैंक, चार डाटा केबल को बरामद करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ करने पर इनकें द्वारा ओरमांझी थाना क्षेत्र के व्यवसायियों के साथ-साथ हजारीबाग, रामगढ़ एवं चतरा के व्यवसायियों से धमकी देकर लेवी मांगने की बात स्वीकार किया गया है।

इस संबंध में अलग से एक कांड अंकित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार उग्रवादियों में समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरुण जी का अपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ झारखण्ड के विभिन्न थानों जैसे मांडू, पिपरवार, पतरातू (भुरकुंडा) आदि थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *