रांची के विधानसभा थाने के डोरिया टोली में हुई चोरी मामले में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चोरी के कई सामान बरामद
रांची पुलिस के कथनानुसार दिनांक-26.04.2026 को 11.30-09.30 बजे रात्रि के बीच विधानसभा थाना के डोरिया टोली में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में अंजु तिग्गा सा० डोरियाटोली बालालैंग के लिखित आवेदन पर विधानसभा थाना काण्ड सं0-37/26, दिनांक-27.04.26, धारा-331 (3)/305 भा०न्या०स० दर्ज है।
इस कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस उपाधीक्षक हटिया रॉची के निर्देशन में थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर प्रशांत कुमार पासवान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुए चोरी की घटना को अपने अन्य साथी दीपक वर्मा, जीतू कुमार पाण्डेय के साथ मिलकर कारित करने की बात बताया गया।
साथ ही काण्ड में चोरी गये कुछ आभूषण एवं सोना को एस०पी० सन्स ज्वेलर्स दुकान के संचालक नीतीश कुमार के पास बेचने की बात बताई गई। अभियुक्तों के निशानदेही पर काण्ड में चोरी किये गये आभूषण, सोना, लैपटॉप, दो गैस सिलेण्डर एवं 55000/-रु0 नगद बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम और पता इस प्रकार है – 1. दीपक वर्मा, पे० टिंकु वर्मा, सा० न्यू पुन्दाग अम्बेदकर नगर, रोड न0-02, थाना जगरनाथपुर, रांची, 2. जीतू कुमार पाण्डेय, पे० गोवर्धन पाण्डेय, सा० सेल सिटी, न्यू पुन्दाग, नियर रेलवे लाइन, थाना जगरनाथपुर (पुन्दाग), जिला रांची, 3. प्रशांत पासवान उर्फ बोधा, पे० मनोज पासवान, सा० सेल सिटी, न्यू पुन्दाग महावीर नगर, जिला रांची और 4. एस०पी० सन्स ज्वेलर्स दुकान के संचालक नीतीश कुमार, पे० सुनील प्रसाद सा० म०न०-ए/4 सी.टी.आई. कॉलोनी धुर्वा।
रांची पुलिस का कहना है कि इऩके पास से सोना (एक बिस्किट एवं कान का बाली एवं मेल्ट) सहित 90 ग्राम, काले रंग का लैपटॉप, इण्डेन का दो गैस सिलिण्डर, 1,05,070 रुपये नकद, दो मोबाइल एवं एक स्कूटी भी बरामद किये गये हैं। जीतू कुमार पांडेय का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ रांची के जगरनाथपुर, अरगोड़ा, डोरण्डा आदि थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि प्रशांत पासवान उर्फ बोधा के खिलाफ डोरंडा थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज है।
