अपनी बात

नैयर 26 में 1300 से अधिक बच्चों ने पेंटिंग बनाकर रचा इतिहास, सेक्रेड हर्ट स्कूल को मिला चैम्पियन ऑफ चैम्पियन्स का पुरस्कार

डालटनगंज में रविवार को केजी स्कूल का प्रांगण उस समय एक इतिहास का गवाह बना, जब एक साथ, एक ही दिन, एक ही समय, एक ही थीम पर 1366 बच्चों ने पेंटिंग बनाया। मौका था शारदीय नवरात्र के पहले दिन और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर नारी शक्ति विषय पर मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा आयोजित स्वर्गीय एस एम नैय्यर जमाल स्मृति चित्रांकन प्रतियोगिता का।

इस प्रतियोगिता में 42000 रुपए का कैश अवार्ड भी दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि नैय्यर सर पलामू के धरोहर थे जिन्होंने यहां के बच्चों में चित्रांकन के रंग भरा। उन्होंने कहा कि जल्द ही पलामू का म्यूजियम बन कर तैयार होगा, जहां स्व नैयर सर के नाम से कला दीर्घा बनाकर उनकी कृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके अलावे शहर के ख्यातिप्राप्त काष्ठकला कलाकार प्रेम भसीन की कलाकृतियों की भी गैलरी बनाई जाएगी। मासूम आर्ट ग्रुप के संरक्षक व माटी कला बोर्ड एक सदस्य अविनाश देव ने कहा कि अब प्रति वर्ष इस आयोजन को किया जाएगा। इन्हें मिला पुरस्कार…

ग्रुप ए: प्रथम नित्या सिंह, द्वितीय बरखा विश्वकर्मा, तृतीय संभवी सिंह, चतुर्थ आयुष मित्तल।

ग्रुप बी: परिधि तृषा प्रथम, द्वितीय वैष्णवी आनंद, तृतीय अन्याय राज, चतुर्थ आयात हसनैन।

ग्रुप सी: प्रिया कुमारी प्रथम, द्वितीय अर्पिता सिंह, तृतीय पीयूष दुबे, चतुर्थ जोया खान, ग्रुप डी पवन कुमार विश्वकर्मा, द्वितीय अनंत कुमार, तृतीय रिया कुमारीज़ चतुर्थ खुशी कुमारी।

सर्वश्रेष्ठ सहयोगी संस्था: प्रथम सेक्रेड हर्ट स्कूल, द्वितीय ब्राइट लैंड स्कूल, तृतीय हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल। चैंपियन ऑफ चैंपियंस सेक्रेड हर्ट स्कूल।

ये थे मौजूद

इस अवसर पर फेमिना अध्यक्ष डॉली सिंह, राजलक्ष्मी वर्मा, इंदु तुलस्यान, पंडित प्रदीप नारायण, सिस्टर , प्रेम भसीन, वंदना श्रीवास्तव, आशा शर्मा,  हरिवंश प्रभात, सुमित भट्टाचार्य, विकास कुमार पप्पू,  देवेश मोइत्रा, आशीष कुमार दुबे, शालिनी श्रीवास्तव, अनूप कौर आदि मौजूद थे।

इन्हें किया गया सम्मानित

इस अवसर पर चित्रकला के क्षेत्र में  शैलेन्द्र नाथ चतुर्वेदी व प्रेस छायांकन के क्षेत्र में राजेश कुमार को नैयर रंग सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। मासूम आर्ट ग्रुप के सक्रिय सदस्य उज्ज्वल सिन्हा, शहजादा तालिब, संगम प्रकाश, आदर्श पांडेय, राज प्रतीक पाल को कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमर कुमार भांजा, मुनमुन चक्रवर्ती, अविनाश तिवारी, मो नसीम, विनय कुमार, राहुल वर्मा, अरिंदम पंडित, अमर्त्य पंडित, संजीत प्रजापति, श्यामली घोष, संजीव कुमार राम, गिरेंद्र यादव आदि का सक्रिय सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन मासूम के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *