अपनी बात

गुड न्यूजः नवरात्र की शुरूआत गरीबों और जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण से

नवरात्र के प्रथम दिन बिरसा चौक-हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल द पार्क रिट्रीट में आर्थिक रूप से कमजोर स्लम एरिया के बच्चों और वृद्ध महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया। होटल द पार्क रिट्रीट के संचालक रमा शंकर प्रसाद के सौजन्य से लगभग दो सौ गरीबों के बीच नए परिधान (साड़ियां, सलवार सूट, पैंट-शर्ट आदि) बांटे गए।

वस्त्र वितरण समारोह में समाज सेविका आशा देवी ने कहा कि हर वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर गरीबों के बीच वस्त्र वितरण किया जाता है। इससे सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि विशेषकर पर्व-त्योहारों के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे नए परिधान मिलने पर खुशी का इजहार करते हैं।

मौके पर रमा शंकर प्रसाद ने कहा कि गरीबों और पीड़ितों की सेवा से सुकून मिलता है। इस अवसर पर समाजसेवी जयंत झा, वीर नारायण प्रसाद, ऋतु देवी, खुशबू जायसवाल, आदित्य कलवार, ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, अंकित कलवार, अभिषेक कलवार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *