भारत की मानुषी बनी मिस वर्ल्ड, 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब फिर भारत को

बहुत दिनों के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिली। भारत की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत ली है। मानुषी छिल्लर ने चीन में संपन्न प्रतियोगिता में 108 प्रतिभागियों को पराजित कर मिस वर्ल्ड बनी है। मानुषी दिल्ली की रहनेवाली है और उनका संबंध हरियाणा से रहा है। फिलहाल वह सोनीपत के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकेंड इयर की छात्रा है।

भारत में यह मिस वर्ल्ड का खिताब 17 सालों के बाद आया है। इसके पहले प्रियंका चोपड़ा सन् 2000 में इस प्रतियोगिता में सफल घोषित हुई थी। मानुषी छिल्लर इसके पूर्व मिस इंडिया, मिस फोटोजेनिक तथा मिस हरियाणा में भी सफलता के झंडे लहरा चुकी है। मानुषी को डांस, ग्लैमर तथा फैशन में गहरी रुचि है। वह दिल्ली के संट थॉमस स्कूल से पढ़ाई शुरु की।

अब तक भारत ने 6 बार मिस वर्ल्ड और 2 बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। 6 बार मिस वर्ल्ड भारत को दिलाने में प्रमुख भूमिका रीता फारिया ऐश्वर्या राय, डायना हेडेन, युक्तामुखी, प्रियंका चोपड़ा की रही, जबकि मिस यूनिवर्स का खिताब भारत को दिलाने में प्रमुख भूमिका सुष्मिता सेन और लारा दत्ता की रही।