परशुराम जन्मोत्सव में सम्मानित हुए अमर शहीद मंगल पांडेय और चंद्रशेखर आजाद के परिजन

श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री विश्व देवानन्द तीर्थ धर्मार्थ ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से हरियाणा के रोहतक स्थित वैश्य कॉलेज ऑडिटोरियम में आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव द्वितीय राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. प्रमोद शर्मा ने की।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में दूरदर्शन हिसार के पं. सतीश वत्स, डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड, हरियाणा के चेयरमैन पं. जी एल शर्मा, एमडीयू रोहतक के रजिस्ट्रार जीतेन्द्र भारद्वाज भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं का कहना था कि अपने समाज ने हर समय देश को कुछ न कुछ दिया है, आज भी दे रहा हैं, ये हमारी संस्कृति रही हैं, जिसको हम आज भी अपनाएं हुए हैं, यह निरंतर चलता भी रहेगा।

कार्यक्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की परपौत्री दीदी राजश्री, अमर शहीद मंगल पांडेय के परपौत्र रघुनाथ पांडेय, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के भतीजे सुजीत आजाद, स्वतंत्रता सेनानी पं. भगवत दयाल शर्मा की पुत्री एवं सुपवा रोहतक की रजिस्ट्रार डा. भारती शर्मा, पौत्र पं. भास्कर शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम शर्मा के पौत्र पं. अंशु शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी पं. नेकीराम शर्मा के पौत्र पं. रत्न कुमार शास्त्री, पं. लखीचंद्र शर्मा के पौत्र पं. विष्णु शर्मा एवं पं. मांगेराम शर्मा के पौत्र पं. सोनू शर्मा एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ के झारखण्ड प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. सुजीत उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया।