राजनीति

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेने के उपरांत विधानसभा सदस्य मथुरा प्रसाद महतो एवं दशरथ गागराई पहुंचे रांची

69 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेने के उपरांत झारखण्ड विधान सभा के सदस्य एवं सम्मेलन में पर्यवेक्षक रहे मथुरा प्रसाद महतो एवं दशरथ गागराई मुंबई होते हुए आज रांची लौट आए। रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर आगमन के अवसर पर झारखण्ड विधान सभा की ओर से दोनों सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर झारखण्ड विधान सभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने हवाई अड्डे पर उपस्थित होकर पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों सदस्यों की स्वागत की। उल्लेखनीय है कि 69वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन 13 से 19 सितंबर 2026 तक केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित था।

झारखण्ड राष्ट्रमंडल संसदीय संघ शाखा की ओर से अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा, रबीन्द्र नाथ महतो ने डेलीगेट के रूप में तथा सदस्य, मथुरा प्रसाद महतो एवं दशरथ गागराई ने ऑब्जर्वर के रूप में सम्मेलन में भाग लिये। रांची लौटने पर सदस्यों ने सम्मेलन को संसदीय अनुभवों एवं विचारों के आदान-प्रदान की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया ।

उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों की संसदीय व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रक्रियाओं को समझने और साझा करने के लिये यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच है। सम्मेलन के दौरान हुए विचार-विमर्श से संसदीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी बनाने की दिशा में इस सम्मेलन से महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *