राजनीति

कौशल आनन्द AISMJWA के रांची प्रमंडल महासचिव और पुष्कर जिलाध्यक्ष मनोनीत

एआइएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार कौशल आनन्द को रांची प्रक्षेत्र का महासचिव और पुष्कर महतो को रांची (शहरी क्षेत्र) का अध्यक्ष मनोनीत किया है। ज्ञातव्य है कि एसोसिएशन के रांची प्रमंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने रांची जिला अध्यक्ष कौशल आनन्द को प्रमंडलीय कमेटी में महासचिव बनाने का सुझाव दिया था, जिसे आज स्वीकृत कर लिया गया।

एसोसिएशन के बिहार/झारखंड प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया, प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष मो.सईद, प्रदेश महासचिव जीतेंद्र ज्योतिषी, सुनील पांडेय, सलाहकार नागेंद्र शर्मा, राघव सिंह, अमित मिश्रा, सियाराम शरण सिंह, राजेश जैसूका, रांची प्रमंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश हजाम, महासचिव मिथुन चंद्र महतो, प्रदेश तकनीकी सलाहकार रितेश कश्यप, कोल्हान प्रभारी रासबिहारी मंडल, कोल्हान अध्यक्ष मधुरेश बाजपेयी, महासचिव सुशील प्रसाद, सरायकेला शहरी जिला अध्यक्ष सुदेश कुमार, ग्रामीण जिलाध्यक्ष अजय महतो सहित अन्य सदस्यों ने उक्त दोनों पदधारियों को बधाई दी है।

वहीं, प्रदेश कमिटी ने कौशल आनन्द और पुष्कर महतो से एसोसिएशन की रांची प्रमंडलीय कमिटी में पत्रकारों को संगठित करने की दिशा में सक्रियता की उम्मीद जताई है। इधर एआईएसएमजेडब्लयूए के प्रमंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने विद्रोही24 को बताया कि संगठन को सशक्त बनाने और पत्रकार हित में कार्य को गति देने में उक्त दोनों पत्रकारों की भूमिका/सहभागिता भविष्य में काफी सहायक होगी।