अपनी बात

झारखण्ड भाजपा के दशावतार, जिन पर प्रदेश भाजपा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व को भी नाज है…

झारखण्ड भाजपा के दशावतार, जिन पर प्रदेश भाजपा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व को भी नाज है, राष्ट्रीय नेतृत्व को लगता है कि इन्हीं के दम-खम से वे झारखण्ड में फिर से अपना साम्राज्य स्थापित कर लेंगे। शायद यहीं कारण है कि ये भाजपा के दस महान सिपाही झारखण्ड के मैदान में निकल पड़े हैं, और जो उन्हें सीख दे रहे हैं, उन्हें भी बहुत अच्छी तरह सीखा दे रहे हैं, प्रमाण कई हैं, भाजपा प्रदेश कार्यालय से लेकर जिला इकाइयों तक इनकी तूती बोल रही हैं।

  • रघुवर दास- बामुलाहिजा… होशियार… तख्त ए नूर… शहंशाह ए झारखंड… हालात ए झारखंड वगैरह वगैरह… हाथी उड़ाने आ रहे है… मतलब समझे झारखंड उड़ रहा… उन्हीं के शब्दों में रघुवर दास उड़ रहा है।
  • रणधीर सिंह- महाशय बामुलाहिजा के मंत्रिपरिषद् में हैं, इन्हें अपना प्रोटोकॉल तक नहीं पता। दूसरों को बोलने नहीं देते धमकियाते हैं और जब बोलते बोलते जबड़ा दुखता है तो भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं से तेल लगवाने की भी कभी-कभी बात करते हैं, फिलहाल इनका नया विडियो जो कमीशन से संबंधित है, धमाल मचा रहा है।
  • नीरा यादव- जो जीवित रहते पूर्व राष्ट्रपति श्री ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के तस्वीर पर माल्यार्पण कर जीते जी श्रद्धाजंलि अर्पित कर दी थी, यानी जीवित को भी दिवंगत करने-कराने में इनका जवाब नहीं।
  • रामचंद्र चंद्रवंशी- माननीय स्वास्थ्य मंत्री… तख्त ए नूर के अतिप्रिय विधायकों मे से एक। काम राज्य को सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना… पर ये अलग बात है कि ये अपना मूल काम छोड़ पार्ट टाईम काम करते है जैसे पुलिया -चबुतरा बनवाने में कमीशन लेना और पकड़े जाने पर पूरे प्रकरण को डाइल्यूट कर उसे कर्ज देना बताते है।
  • ढूल्लू महतो –  सजायाफ्ता, यौनशोषण के आरोपी,  28 अपराधिक मामले इन पर दर्ज है, टाईगर फोर्स के अध्यक्ष हैं, फिलहाल सीएम के चहेते हैं, यहीं कारण है कि पूरे बाघमारा में इनकी तूती बोलती हैं, पुलिस व प्रशासन तो इनके इशारों पर वो सब कुछ कर देती है, जिसको लेकर आम जनता को नाक रगड़ना पड़ता है
  • शशिभूषण मेहता- ऑक्सफॉर्ड स्कूल, नामकोम, रांची के निदेशक, सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी, अब ये संघ के कार्यक्रमों में भी दिल से भाग ले रहे हैं कुछ दिन के बाद ये स्वयंसेवकों को बौद्धिक ज्ञान भी देंगे, ऐसा प्रतीत होता है।
  • मैनेजर राय- धनबाद के कई थानों में कोयला चोरी के आरोप में इन पर प्राथमिकी दर्ज हैं, फिलहाल भाजपा के लिए तन-मन-धन तीनों से लगे हैं।
  • लक्षमण गिलुआ- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, इन्हें हत्या के आरोपियों व यौन शोषकों के अंदर मोदी और अमित शाह जैसे चरित्र दीखता है, हालांकि इन पर भी केस दर्ज है।
  • सी पी सिंह- जनाब ए आली माननीय झारखंड के नगर विकास मंत्री है। रांची से विधायक भी है, इनके अनुकरणीय नेतृत्व से हरमू नदी नाले में तब्दील हो गई। बेचारे को रांची के चुटिया पावर हाऊस आते समय फ्लाई ओवर की याद आती है, अपने भाषण में इसका जिक्र भी करते है, पर सरकारी कोठी पहुंचते ही बेचारे भुल जाते है। भाजपा में रहते हुए इनका कद धीरे धीरे सरस्वती नदी की तरह विलुप्त हो रहा है… उम्र भी हो चला है राजनीति से संन्यास धारण कर भक्तिरस में डूबने का, पर वे रघुवर भक्ति के बैसाखी से ही अपना राजनीतिक बैतरनी को पार करने में लगे हैं।
  • गणेश मिश्र फिलहाल निरसा से विधायक बनने के लिए तड़प रहे हैं, ये भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री हैं, जब एक समय लोगों से हेलमेट नहीं पहनने पर जूर्माना वसूला जा रहा था, ये बिना हेलमेट के ही जुलूस में भाग लेने का रिकार्ड बना चुके हैं, कोयला चोरी के आरोपी मैनेजर राय को भाजपा में लाने के लिए इन्होंने कई भागीरथी प्रयास किये, ये बोलते कम हैं, पर राजनीति जो इन्हें आती हैं, वो किसी को नहीं आती।

2 thoughts on “झारखण्ड भाजपा के दशावतार, जिन पर प्रदेश भाजपा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व को भी नाज है…

  • ram prasad jalan

    hamare rajya me bjp chhodkar,koee dusree rajnaiteek party ka koee astitva bacha hai kya,kanhee kanhee koee honge to honge.lekin sarkar banane ke layak bahumat nahi hoga.BJP kee hee sarkar banegee.mukhiya badalne ke liye shor machaya ja sakta hai.lekin arjun ko delhi bhej diya gaya…….neelu(neelkantth)munda ho sakta hai…???

  • ram prasad jalan

    abhi abhi aapke posts ko dekha,dinesh oraon bhi cm ke liye achhe aur upyukt hain.mujhe lagta hai sabse jyada educated bhi dinesh ji hee honge.

Comments are closed.