अपनी बात

‘दैनिक भास्कर’ व ‘हिन्दुस्तान’ ने अर्घ्य का गलत समय बता छठव्रतियों के भावनाओं के साथ खेला

रांची के अखबारों ने एक बार फिर, रांची के छठव्रतियों एवं उनके परिवारों के भावनाओं के साथ खेलने का काम किया है। रांची से प्रकाशित ‘दैनिक भास्कर’ और ‘हिन्दुस्तान’ ने तो हद कर दी है। इन दोनों अखबारों ने आज और कल यानी सूर्यास्त तथा सूर्योदय के अर्घ्य के समय को शत प्रतिशत गलत बताया है, जबकि ‘दैनिक जागरण’ और ‘प्रभात खबर’ ने कुछ हद तक सही समय बताने की कोशिश की है।

‘विद्रोही24.कॉम’ ने रांची के छठव्रतियों एवं उनके परिवारों के लिए आज और कल होनेवाले सूर्यास्त व सूर्योदय दोनों का सही समय बताने की कोशिश की है। रांची में आज सूर्यास्त का समय सायं 5.05 बजे है, इसलिए आप भगवान भास्कर को 5.05 सायं के पूर्व अर्घ्य दे दें तथा कल सूर्यादय का समय सुबह 6.02 हैं इसलिए आप कल सुबह 06.02 के बाद अर्घ्य देने का कार्य करें।

जरा देखिये, विभिन्न अखबारों ने किस प्रकार से आज के सूर्यास्त व कल के सूर्योदय का समय जारी किया है, हम आपको फिर बता दें कि ‘प्रभात खबर’ और ‘दैनिक जागरण’ ने कुछ हद तक सही समय बताने की कोशिश की है, जबकि ‘दैनिक भास्कर’ और ‘हिन्दुस्तान’ ने पूरी तरह से गलत समय प्रकाशित की है, जो किसी भी प्रकार से रांचीवासियों के लिए ठीक नहीं हैं।

  • प्रभात खबर –

पहला – अर्घ्य, दिन – मंगलवार, सायं – 5.06 बजे के पूर्व

दूसरा – अर्घ्य, दिन – बुधवार, सुबह – 06.01 बजे के बाद

  • दैनिक भास्कर –

पहला – अर्घ्य, दिन – मंगलवार, सायं – 5.26 बजे के पूर्व

दूसरा – अर्घ्य, दिन – बुधवार, सुबह – 06.32 बजे के बाद

  • दैनिक जागरण –

पहला – अर्घ्य, दिन – मंगलवार, सायं – 5.04 बजे के पूर्व

दूसरा – अर्घ्य, दिन – बुधवार, सुबह – 6.01 बजे के बाद

  • हिन्दुस्तान

पहला – अर्घ्य, दिन – मंगलवार, सायं – 5.25 बजे के पूर्व

दूसरा – अर्घ्य, दिन – बुधवार, सुबह – 06.35 बजे के बाद

  • विद्रोही24.कॉम

शत प्रतिशत अर्घ्य देने का सही समय (रांची में)

पहला – अर्घ्य, दिन – मंगलवार, सायं – 5.05 बजे के पूर्व

दूसरा – अर्घ्य, दिन – बुधवार, सुबह – 06.02 बजे के बाद

अतः विद्रोही 24.कॉम आप सभी छठव्रतियों से अनुरोध करेगा कि आप सही समय पर अपने व्रत को सम्पन्न करें, ताकि व्रत का सही फल आपको प्राप्त हो सकें, क्योंकि इस व्रत में सही समय पर अर्घ्य देना भी प्रमुख स्थान रखता है।