28 अक्टूबर से शुरु हो रहे महापर्व छठ को लेकर CM हेमन्त ने ली रुचि, किया रांची के महत्वपूर्ण तालाबों का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निदेश

चूंकि अब महापर्व छठ के कुछ ही दिन शेष हैं। महापर्व छठ में विभिन्न जलाशयों, तालाबों, डैमों, नदियों, झरनों का भी विशेष महत्व हैं, क्योंकि अर्घ्य देने का महात्म्य जलाशयों में ही हैं, ये अलग बात है कि आजकल लोग विभिन्न जलाशयों में व्याप्त गंदगियों अथवा फैशन को लेकर, लोग घरों में ही छठ मना ले रहे हैं, पर सच्चाई यह हैं कि घर और जलाशयों में छठ व्रत करने का अलग-अलग महत्व है। ये महत्व वहीं जानेंगे, जो छठ के गूढ़ रहस्य को जानते हैं।

आज खुशी मिली कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं रुचि ली और रांची के विभिन्न जलाशयों का स्वयं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रांची के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक व रांची नगर निगम के नगर आयुक्त भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस दौरान विभिन्न जलाशयों में व्याप्त खामियों को स्वयं देखा/महसूस किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।

हालांकि रांची जिला प्रशासन और रांची नगर निगम अपनी ओर से छठव्रतियों के लिए जो प्रयास होना चाहिए, कर रहा है, पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं रुचि लेना और दिशा-निर्देश जारी करना, इस बात को सिद्ध करता है कि राज्य सरकार की भी इस महापर्व पर विशेष नजर हैं और वो नहीं चाहती कि राज्य के छठव्रतियों और उनके परिवारों को छठ व्रत के दौरान अथवा अर्घ्य देने के दौरान, किसी भी दिक्कत का सामना करना पड़ें।