राजनीति

CM हेमन्त ने दी केन्द्र को चेतावनी, कहा झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा…, खनिज झारखंड का, जमीन झारखंड की… तो हमारे हक-अधिकार का फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केन्द्र को सीधी चेतावनी दे डाली है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि झारखण्ड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा…, खनिज झारखंड का, जमीन झारखंड की… तो हमारे हक-अधिकार का फैसला दिल्ली क्यों करेगी? मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का कहना है कि लोकसभा और राज्यसभा – दोनों सदनों में जल्दबाजी में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पास करा केंद्र सरकार ने झारखंड के हाथ-पैरों को काटने का काम किया है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का कहना है कि यह काला बिल झारखंड और झारखंडियों के साथ अन्याय है, उनके विकास और भविष्य पर बहुत बड़ा कुठाराघात है। झारखंड यह सौतेला व्यवहार नहीं सहेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि झारखंड में करोड़ों लोगों के सामाजिक सुरक्षा जैसे मईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि योजनाएं बंद होने के कगार पर आ जाएगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करता है। अगर केंद्र सरकार ने यह काला बिल वापस नहीं लिया तो झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक जिला, प्रत्येक प्रखंड, प्रत्येक पंचायत, प्रत्येक शहर में इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। अगर केंद्र सरकार नहीं चेती और झारखंड तथा झारखंडियों को उसका हक-अधिकार वापस नहीं किया गया तो झारखंड निर्णायक और ऐतिहासिक निर्णयों को लेने से पीछे भी नहीं हटेगा। मतलब साफ है कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन केन्द्र द्वारा पारित कराये गये विधेयक को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार को छोड़ने नहीं जा रहे, अगर सचमुच में, हेमन्त सोरेन ने राज्य की जनता से आह्वान कर दिया तो झारखण्ड में भाजपा के लिए एक नई मुसीबत अब खड़ी हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *