राजनीति

राजनीति

राजेश मिश्रा प्रकरण पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो, नहीं तो आंदोलन झेलने को तैयार रहे प्रशासन – प्रीतम

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार/झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने हजारीबाग पहुंचकर पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता राजेश मिश्रा के आवास पर बैठक की। बैठक के दौरान ही एसोसिएशन की टीम द्वारा जेल से रिहा हुए पीड़ित पत्रकार राजेश मिश्रा, कृष्णा नंदन और सोनू केसरी से कुछ आवश्यक सवाल जवाब किए गये।

Read More
राजनीति

CM हेमन्त जी, आप भी औरों की तरह ही निकलें, मनरेगा मजदूरों को कहा कि 225 रुपये थमायेंगे और 198 रुपये देने की अब बात करने लगे

याद करिये 25 फरवरी 2021, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्विट कर क्या कहा था – “मनरेगा योजना अंतर्गत श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोत्तरी करने हेतु राज्य योजना से अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति एवं तदनुरुप बजटीय उपबंध करने की स्वीकृति मंत्रिपरिषद की बैठक में दी गई। मनरेगा की मजदूरी दर 194 से बढ़कर 225 रुपये हुई।” और सच्चाई क्या है? झारखण्ड सरकार का ग्रामीण विकास विभाग, अपने पत्रांक संख्या 4-13 (NREGA)/2006/ग्रा. वि. (खण्ड-1) (N)503, रांची।

Read More
राजनीति

सरयू राय ने EX-CM रघुवर के खिलाफ हेमन्त को लिखा पत्र, ‘लेटर बम’ से उतारी होली की खुमारी, कई विभागों को लिया लपेटे में

होली के दूसरे दिन जमशेदपुर पूर्व के निर्दलीय विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को धूल चटाने वाले धुरंधर सरयू राय ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को एक पत्र लिखा है। जिस पत्र में सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल का कुछ लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है, जो घोटालों व घपले से संबंधित है। यह पत्र ‘लेटर बम’ के समान है,  जिसने कई विभागों को लपेटे में ले लिया है।

Read More
राजनीति

लो जी रघुवर दास के नजदीकियों, तुम्हारी मनोकामना पूरी करने के लिए सरयू राय ने भी गृह मंत्रालय से CBI जांच की मांग कर दी

 

जमशेदपुर पूर्व के विधायक व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को विधानसभा चुनाव में धूल चटानेवाले दिग्गज नेता सरयू राय ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि चूंकि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नजदीकी लोगों द्वारा उन पर बार-बार आरोप लगाये जा रहे हैं, इसलिए उनके विरुद्ध लगाये जा रहे तथाकथित आरोपों की जांच सीबीआई से कराई जाय।

Read More
राजनीति

लीजिये महगामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय का विधानसभा की यूट्यूब चैनल से वक्तव्य ही गायब

महगामा की कांग्रेस विधायक, सामान्य प्रयोजन समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति एवं झारखण्ड अधिविद्य परिषद की सदस्य दीपिका पांडेय सिंह ने झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्र महतो को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विधानसभा की कार्यवाही से संबंधित विडियो क्लिप से छेड़-छाड़ किया जा रहा है और जो लोग इसमें शामिल है, उन्हें चिह्नित कर दंडित किया जाय।

Read More
राजनीति

जिस दिन ईसाई मिशनरियों का षडयंत्र सफल हुआ, हेमन्त सोरेन या उनके परिवार का कोई सदस्य फिर कभी CM नहीं बन पायेगा: जगन्नाथ शाही

“मैं कौन होता हूं, यह तय करनेवाला कि आगे क्या होना है? यह तो समाज व देश के लोगों को तय करना है, कि वे कैसा समाज, कैसा देश चाहते हैं, रणनीति तो समाज व देश को तय करनी होगी, जैसे परतंत्र भारत में देशवासियों ने यह तय किया कि देश को स्वतंत्र कराना है, देश स्वतंत्र हो गया।” यह उद्गार है विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही के, जो खूंटी में पत्रकारों से बात कर रहे थे

Read More
राजनीति

सरयू ने उठाए सवाल, जब गले में उंगली डालकर सवालों के जवाब लेने की नौबत आ जाये तो फिर ऐसे सदन का क्या मतलब?

 

जिस प्रकार से आज झारखण्ड विधानसभा में वरिष्ठ नेता व निर्दलीय विधायक सरयू राय ने आसन के माध्यम से राज्य के मंत्रियों व उनके अधिकारियों की नकेल कसी है, वैसा नकेल कसने की कोशिश आज तक किसी ने नहीं की। सरयू राय ने आज सदन में स्पष्ट रुप से कहा कि राज्य के कुछ विभागों के अधिकारी सदन में उठ रहे सवालों का जवाब सहीं ढंग से नहीं दे रहे हैं, और अगर ये इसी प्रकार से अपने कामों को अंजाम देते रहें तो ये सदन के लिए स्वस्थकर नहीं होगा।

Read More
राजनीति

जो चाल मिशनरियों ने नागालैंड-मेघालय में चली, उस चाल को झारखण्ड में हम कामयाब नहीं होने देंगेः जगन्नाथ शाही

 

विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने रांची में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे मिशनरियों ने “आदिवासी हिन्दू नहीं है” कह-कहकर नागालैंड व मेघालय को शत प्रतिशत ईसाई में कन्वर्ट करा लिया और अरुणाचल प्रदेश भी उसी तर्ज पर बढ़ रहा है, उनको वे बता देना चाहते है कि झारखण्ड को वैसा नहीं होंने देंगे, क्योंकि यह भूमि भगवान बिरसा मुंडा की भूमि है, ऐसे महान आदिवासी महामनाओं की भूमि हैं, जिन्होंने अपने रक्त से हिन्दू समाज व इस भूमि को सींचा है।

Read More
राजनीति

सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में रांची में मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग केन्द्र सरकार के समक्ष रखी

आज लोकसभा में रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने झारखण्ड की राजधानी रांची में बढ़ती जनसंख्या और उसके कारण सड़कों पर निरन्तर लगती जाम, तथा उससे आमलोगों की हो रही परेशानी पर केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। संजय सेठ ने कहा कि पूरे राजधानी में कही भी ऐसा ओवर ब्रिज नहीं है, जो एक दूसरे से कनेक्टेड हो, स्थिति ऐसी है कि पूरा शहर जाम में कैद रहता है,

Read More
राजनीति

पहली बार जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर झारखण्ड के जमशेदपुर में जुटी भारी भीड़, इंद्रेश ने लोगों को जगाया

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जनसंख्या कानून लाकर भारत में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रण करने की मांग धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगी है। इसका असली रंग झारखण्ड के जमशेदपुर में तब दिखा, जब गत शनिवार को भारी संख्या में जमशेदपुर के काशीडीह ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंद्रेश कुमार को सुनने के लिए जुट गये। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर, इतनी बड़ी संख्या में जुटे लोगों को देख गदगद हुए इंद्रेश ने सीधे हुंकार बढ़ी

Read More