राजनीति

राजनीति

झारखण्ड सरकार फादर स्टेन स्वामी की रिहाई को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर दबाव बनाएं – AIPF

मुंबई के जेल में झारखण्ड व देश के जाने माने मानवाधिकार कार्यकर्त्ता फादर स्टेन स्वामी की लगातार गिरती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए अविलम्ब उन्हें रिहा करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम झारखण्ड इकाई व अन्य सामाजिक जन संगठनों द्वारा आज तीन बजे दिन में राज्यव्यापी “नागरिक अभियान” की शुरुआत की गयी। जिसके तहत कोरोना लॉकडाउन बंदी के मद्देनज़र जो जहां है, वहीं से पोस्टर प्रदर्शित करने की अभियान की शुरुआत की गयी।

Read More
राजनीति

बर्बाद कर दिया झारखण्ड के राजनीतिज्ञों ने रांची रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय और यहां पढ़ाई कर रहे छात्रों के भविष्य का 

देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने व कानून प्रवर्तन एजेंसी को ठोस आधार देने के लिए 2016 में भारतीय रक्षा मंत्रालय ने झारखण्ड सरकार की मांग पर रांची में रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी। यह देश का ऐसा तीसरा विश्वविद्यालय है। इसमें नामांकन के लिये देशभर और खासकर पूर्वी भारत के प्रतिभावान छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा से गुजरना पड़ता है।

Read More
राजनीति

तमतमाए EX-CM रघुवर ने अधिकारियों को हड़काया, ये सोच रहे हो कि गंदगी फैलाकर रिटायरमेंट के बाद आराम कर लोगे, तो ये तुम्हारी भूल है

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इस प्रेस विज्ञप्ति को प्रथम दृष्टया देखे तो इसमें हेमन्त सरकार को धमकी भी दी गई हैं और दूसरी ओर प्रवचन की मुद्रा में राज्य के वरीय अधिकारियों को हड़काया भी गया है कि बाबू समझ लो, हरदम यहीं सरकार नहीं रहेगी, अगर हमारा सरकार आ गया तो तुम्हारी खैर नहीं। अगर इस धमकी और हड़कानेवाली इस प्रेस विज्ञप्ति का प्रभाव यहां के अधिकारियों पर पड़ गया, तो लो हो गई जांच और हो गई प्राथमिकी के साथ लाल बूझक्कड़ का खेल, और अगर प्रभाव नहीं पड़ा तो जो होना हैं, सो होगा ही।

Read More
राजनीति

डा. आनन्द मामले पर सरयू राय ने CM हेमन्त को लिखा पत्र, कांग्रेसी नेताओं को चेताया, स्वास्थ्य मंत्री पर गंभीर आरोप

डा. ओ पी आनन्द मामले को लेकर जमशेदपुर पूर्व के निर्दलीय विधायक सरयू राय चिन्तित है। उन्होंने इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही जांच और डा. ओ पी आनन्द द्वारा दायर किये गये डिजिटल वाद पर ध्यान नहीं देने को लेकर सरकार की साख पर भी सवाल उठा दिये हैं। साथ ही कांग्रेस के उन नेताओं को चेतावनी दी कि उन्हें लगता है कि सरयू राय गलत हैं तो वे बयानबाजी छोड़ मुकदमा दायर करें, वे इसे झेलने को तैयार है।

Read More
राजनीति

BJP प्रवक्ता कुणाल ने फेसबुक के माध्यम से डा. आनन्द व पत्रकार केबी मिश्र मामले में राज्य सरकार को दी नसीहत

भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य सरकार को आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता “क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो, उसको क्या जो दंतहीन, विषरहित विनीत सरल हो।” के माध्यम से जोरदार नसीहत दे डाली। शायद राज्य सरकार के अगल-बगल रहनेवाले उनके सलाहकार होंगे तो इस कविता का भावार्थ राज्य सरकार को समझाकर, उन्हें सही मार्ग पर लाने की कोशिश करेंगे, अगर उनकी कोशिश सफल हो गई, तो ठीक है, नहीं तो जिस दिशा में सरकार आगे बढ़ी हैं,

Read More
राजनीति

“हुज़ूर ने ना दवा और न दुआओं के काबिल समझा, गुस्ताखी इतनी थी कि कफ़न ही मुनासिब समझा” – कुणाल

सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में पारित प्रस्तावों पर भारतीय जनता पार्टी ने विरोध जताया है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने सरकार की “निःशुल्क कफ़न” योजना पर गहरा ऐतराज जताते हुए इसे शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भाजपा में इस निर्णय को अपरिपक्वता की पराकाष्ठा बताते हुए इसकी तुलना “अंधेर नगरी चौपट राजा” से कर दिया गया।

Read More
राजनीति

साहेबगंज के SP, DIG, IG व अन्य पुलिसकर्मी, संथाल में पंकज मिश्रा के लठैत के रुप में काम कर रहे हैं – बाबू लाल

नेता प्रतिपक्ष के लिए झारखण्ड विधानसभा में संघर्ष कर रहे, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि रुपा तिर्की मामले में राज्य सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए और इसकी जांच सीबीआई से कराने का फैसला ले लेना चाहिए, क्योंकि रुपा तिर्की के परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा आदिवासी समुदाय, संथाल परगना के लोग इस कांड की जांच सीबीआई से कराना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें राज्य की पुलिस पर अब भरोसा नहीं रहा।

Read More
राजनीति

अभिनन्दन CM हेमन्त सोरेन को, जिनके प्रयास से हमारे 26 प्रवासी मजदूर नेपाल से सकुशल झारखण्ड लौट रहे हैं

सचमुच अभिनन्दन राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को, जिनके प्रयास से नेपाल में फंसे झारखण्ड के 26 मजदूर सकुशल झारखण्ड लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा किये गये इस पहल का ही परिणाम है कि नेपाल सरकार ने इसकी स्वीकृति भी दे दी और नेपाल में फंसे इन प्रवासी मजदूरों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सकारात्मक पहल का असर यहां स्पष्ट रुप से दिखा, हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं,

Read More
राजनीति

ई-पास को लेकर कांग्रेस नाराज, डा. इरफान ने कहा जन-विरोधी फैसले वापस ले सरकार, इस मुद्दे पर CM हेमन्त से कल मिलेंगे कांग्रेसी

हेमन्त सरकार द्वारा राज्य में किसी भी तरह के आवागमन के लिए, ई-पास अनिवार्य कर दिये जाने को लेकर, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. इरफान अंसारी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला पूर्णतः जन-विरोधी है और इसे किसी भी प्रकार से सही नहीं ठहराया जा सकता। डा. इरफान अंसारी इस मुद्दे को लेकर अपने नेता आलमगीर आलम से भी बात कर चुके हैं, संभावना है कि कल वे इस मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भी मिले।

Read More
राजनीति

UP पंचायत चुनाव में RPN सिंह के संसदीय क्षेत्र में ही कांग्रेस फिसड्डी, ऐसे में झारखण्ड में कांग्रेस का क्या हाल होगा?

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद व झारखंड प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में भी संगठन को सशक्त करने में विफल रहे हैं। इसकी बानगी हाल ही में उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में देखने को मिली। जहां अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा। पूरे उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर कांग्रेस के मात्र 71 प्रत्याशी ही जीत हासिल करने में सफल रहे।

Read More