राजनीति

राजनीति

दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार को पलटीमार सरकार की संज्ञा दी, कहा कल तक बांगलादेश से टीका मंगवाने लगे अब केन्द्र का रोना रो रहे

हेमन्त सरकार को पलटीमार सरकार की उपाधि देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि  हेमंत सरकार लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में व चुनाव के पूर्व कई घोषणाएं की। ज्यादातर घोषणाओं में सरकार ने पलटी मारते हुए अपने फैसले को ही उलट दिया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार एक बार फिर अपनी घोषणाओं से पलटी मारने वाली सरकार साबित हुई।

Read More
राजनीति

विधायक निधि फंड से अनुशंसा वापस लेने के मामले पर सरयू उवाच, मतलब ज्यों की त्यों धर दीनी चदरिया

सरयू उवाच – बीती रात 10.00 बजे से 10.30 बजे के बीच जमशेदपुर से प्रकाशित हिन्दी के चार बड़े दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं ने मुझे बारी-बारी से फोन किया और एक ही  प्रश्न किया कि क्या आपने सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर के लिये विधायक निधि से फंड देने की अनुशंसा वापस ले लिया है? मैंने उनसे पूछा कि आपको कैसे जानकारी मिली तो उन्होंने कहा कि विश्वसनीय स्रोत से हमें यह सूचना मिली है, आपको हमने केवल कंफर्मेशन के लिये फोन किया है।

Read More
राजनीति

साहेबगंज में विधायक प्रतिनिधि, पुलिस, गुंडे, दलाल, भ्रष्ट और बिचौलियों का गठबंधन चला रहा शासन – बाबू लाल

मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के खिलाफ व सरकार के क्रियाकलाप के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कई बड़े औऱ अहम सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रूपा तिर्की समेत पंकज मिश्रा के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों पर सीबीआई की जांच व इनकम टैक्स की जांच कराई जाए।

Read More
राजनीति

जमकर मनाया झारखण्ड के भाजपाइयों ने मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ, ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति किया जागरुक

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में चल रही सरकार के आज सात वर्ष पूरे हो गये, साथ ही मोदी सरकार-2 के दो वर्ष भी पूरे हो गये। जिसे लेकर भाजपाइयों ने पूरे राज्य में सेवा कार्यक्रम चलाया। जिसमें ग्रामीणों के बीच इन्होंने बड़े पैमाने पर सैनेटाइजर, मास्क, भोजन पैकेट, साबून, सुखा अनाज आदि का वितरण किया। इस सेवा कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने लोगों से टीकाकरण कार्यक्रम में जमकर हिस्सा लेने की अपील की, ताकि पूरा राज्य कोरोनामुक्त हो जाये। भाजपा सूत्रों की मानें तो यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा।

Read More
राजनीति

सरयू राय के ट्विट पर उछल पड़े कांग्रेसी, भाजपा नेताओं की उड़ाई खिल्ली, कहा वाह रे भाजपाई, पार्टी कार्यालय के निर्माण में भी धोखाधड़ी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने निर्दलीय विधायक सरयू राय के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों तक वे जिस पार्टी में रहे हैं, उनकी ओर से आज एक नया खुलासा किया गया है, इस रहस्योघाट्न से भाजपा का एक और असली चेहरा सामने आ गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि विधायक सरयू राय की ओर से यह खुलासा किया गया है

Read More
राजनीति

इधर रुपा तिर्की को लेकर भाजपा नेता ने PIL दर्ज कराया और उधर स्पेशल ब्रांच की पुलिस घर पहुंच गई

कभी मोदी मिशन के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुरंजन अशोक पर स्पेशल ब्रांच के लोग कुछ ज्यादा ही प्रसन्न हो गये हैं, सुनने में आया है कि जब से उन्होंने साहेबगंज में पदस्थापित दारोगा रुपा तिर्की, जिसकी अब मौत हो चुकी है, उस संबंध में उन्होंने जैसे ही झारखण्ड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है, यह प्रसन्नता अब दिखने लगी है। खुद अनुरंजन अशोक विद्रोही 24 को बताते है कि रुपा तिर्की हत्याकांड, जिसे स्थानीय पुलिस आत्महत्या बता रही है,

Read More
राजनीति

बाबू लाल के मीडिया सलाहकार सुनील तिवारी ने चुटीले अंदाज में ट्विट कर झामुमो नेता पंकज मिश्रा को हड़काया

इधर संथाल परगना के बहुचर्चित व विवादास्पद नेता पंकज मिश्रा, जिसको लेकर आदिवासी, मुस्लिम, पिछड़े सभी गोलबंद हो चुके हैं, जैसे ही बाबू लाल मरांडी, उनके मीडिया सलाहकार सुनील तिवारी और गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के खिलाफ यह बयान जारी किया कि इनसे उसे जान को खतरा है, ठीक कुछ घंटे बाद सुनील तिवारी ने एक से बढ़कर एक टिव्ट करने शुरु किये और बड़े ही चुटीले अंदाज में पंकज मिश्रा पर प्रहार किया।

Read More
राजनीति

हार्स ट्रेडिंग मामले में रघुवर को अभियुक्त बनाने के बाद CM हेमन्त को मिला सरयू का साथ, रघुवर ने बाबू लाल से दोस्ती बढ़ाने में लगाया दिमाग

हार्स ट्रेडिंग केस में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी अभियुक्त बना दिये जाने, रांची के जगन्नाथपुर थाने में दर्ज केस में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी अप्राथमिक अभियुक्त बना दिये जाने के बाद झारखण्ड की राजनीति में उबाल आ गई है। ज्ञातव्य है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा हार्स ट्रेडिंग मामले में आदेश दिये जाने के बाद केस में सिर्फ तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रेस सलाहकार अजय कुमार और एडीजी अनुराग गुप्ता को अभियुक्त बनाया गया था, अब रघुवर दास को भी अभियुक्त बना दिया गया है।

Read More
राजनीति

अगर CM हेमन्त ने कांची पुल ढहने के मामले में यह कहा है कि जनता के पैसों की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी, तो भरोसा करना ही पड़ेगा

कांची नदी पर बना पुल ढह गया है। इस पुल के ढहने का समाचार पूरे सोशल साइट पर धमाल मचाये हुए हैं, कोई इसके लिए रघुवर शासनकाल को कोस रहा हैं तो कोई इसे ठेकेदारों और इंजीनियरों की कृपा बता रहा है, तो कोई अभी से ही रघुवर दास को बचाने के लिए तिकड़म भिड़ा दिया है। अब इसमें दोषी कौन है? इसका पता लगाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने त्वरित निर्णय ले लिये है।

Read More
राजनीति

लो भाई, अब पंकज मिश्रा के जान को भी खतरा हो गया, आरोप बाबू लाल, सुनील तिवारी और निशिकांत दूबे पर

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के बड़े नेता एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विधायक प्रतिनिधि तथा संथाल परगना के सर्वाधिक विवादित व्यक्ति पकंज मिश्रा का एक विडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। संभवतः ये विडियो आज का ही है, इस विडियो में वे किसी मीडियाकर्मी से बात करते हुए दीख रहे हैं। पंकज मिश्रा इस विडियो में सीधे बाबू लाल मरांडी, उनके सलाहकार सुनील तिवारी एवं निशिकांत दूबे पर सीधा आरोप लगा रहे हैं, कि इन तीनों से उनकी जान को खतरा है।

Read More