प्रभात खबर की बेशर्मी देखिये…
दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक अमरकांत की मां जानकी देवी का शुक्रवार को चास (बोकारो) में निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार चास में ही कर दिया गया। यह खबर दैनिक भास्कर में भी है और इस खबर को प्रभात खबर ने भी स्थान दिया है, पर जरा प्रभात खबर की बेशर्मी और बेहयाई देखिये। इसने इस खबर को देने में दोगलई का सारा रिकार्ड तोड़ दिया। इसने अमरकांत को दैनिक भास्कर का स्थानीय संपादक न बताकर, शहर का पत्रकार बताया है।
Read More