जनसभा दागी प्रत्याशियों को लेकर चलायेगी अभियान, राजनीतिक दलों से की अपील दागियों को न दें टिकट
जन जागरुकता तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करनेवाली संस्था जनसभा ने रांची प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से कहा कि आगामी विधानसभा में राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे वैसे प्रत्याशियों को अपना उम्मीदवार न बनाएं, जिन पर हत्या, यौन-शोषण, अपराध या भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, इनका कहना था कि ऐसे ही लोग जब सत्ता में आते हैं तो आम आदमी के लिए ये गंभीर समस्याएं खड़ा कर देते हैं, जिससे समाज व देश दोनों को खतरा होता है।
Read More